लाइव न्यूज़ :

न्यायालय को उम्मीद,द्वारका में समर्पित कोविड केंद्र में अतिरिक्त कर्मियों पर एलजी जल्द निर्णय लेंगे

By भाषा | Updated: November 9, 2021 22:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि उसे उम्मीद है कि दिल्ली के उपराज्यपाल 1,241 बिस्तरों वाले इंदिरा गांधी अस्पताल में एक समर्पित कोविड-19 सुविधा केंद्र के मामले को देखेंगे और इसमें अतिरिक्त कर्मचारियों की स्वीकृति पर त्वरित निर्णय करेंगे ताकि इसका कामकाज प्रभावित नहीं हो ।

उच्च न्यायालय ने मामले में प्रगति की जानकारी प्रदान करने के लिए सुनवाई के लिए इसे अगले साल एक फरवरी के लिए सूचीबद्ध किया।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी और न्यायमूर्ति जसमीत सिंह की पीठ ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद करते हैं कि उपराज्यपाल अस्पताल की आवश्यकता को देखते हुए जल्द से जल्द निर्णय लेने के लिए इस पर गौर करेंगे ताकि कामकाज में किसी प्रकार की बाधा न आये ।’’

पीठ ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि दिल्ली सरकार पहले अदालत के समक्ष रखी गयी परियोजना को पूरा करने की समय सीमा पर टिके रहने का प्रयास कर रही है। पीठ ने यह भी कहा कि सरकार को अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं को जुलाई के बजाय अगले साल मार्च तक चालू करने का प्रयास करना चाहिए।

दिल्ली सरकार का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता राहुल मेहरा ने कहा कि 3,059 पदों में से, उपराज्यपाल ने 1,204 पदों के लिए कर्मचारियों की मंजूरी दे दी है तथा 1,855 और पदों के लिए उनके पास एक नया प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि वार्डों में 1,241 बिस्तरों को शुरू कर दिया गया है और सिविल इलेक्ट्रिकल का काम भी पूरा कर लिया गया है और उन बिस्तरों के लिए ऑक्सीजन पाइपलाइन लगाने का कार्य किया गया है, जिन्हें अक्टूबर तक पूरा किया जाना था ।

उच्च न्यायालय अधिवक्ता वाई पी सिंह के माध्यम से द्वारका अदालत बार एसोसिएशन की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी, जिसमें द्वारका में इंदिरा गांधी अस्पताल को चालू करने की मांग की गई थी, जो पिछले आठ वर्षों से निर्माणाधीन है और इसका काम अब समाप्त होने की ओर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र