लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पशुओं के तस्कर इनामुल हक को सीबीआई की हिरासत में सौंपा

By भाषा | Updated: December 18, 2020 22:47 IST

Open in App

कोलकाता, 18 दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पशुओं की तस्करी के आरोपी इनामुल हक को सीबीआई की हिरासत में सौंपे जाने का शुक्रवार को आदेश दिया। जांच एजेंसी के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हक को 24 दिसंबर तक के लिए सीबीआई की हिरासत में भेजा गया है।

हक ने 11 दिसंबर को आसनसोल में विशेष सीबीआई अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण किया था और उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद, सीबीआई ने उसकी हिरासत पाने के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया था।

सीबीआई अधिकारियों ने हक को नौ नवंबर को गिरफ्तार किया था, जिसके एक दिन बाद ही दिल्ली की एक विशेष सीबीआई अदालत द्वारा उसे अंतरिम जमानत दी गई थी।

जांच एजेंसी ने पशुओं की तस्करी से जुड़ी जांच के सिलसिले में पांच नवंबर को कोलकाता में पांच स्थानों पर तलाश अभियान चलाया था। तस्करी के सिलसिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कमांडेंट के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित