लाइव न्यूज़ :

अदालत ने ‘तांडव’ के निर्देशक, अन्य को ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी

By भाषा | Updated: January 20, 2021 22:22 IST

Open in App

मुंबई, 20 जनवरी बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को ‘तांडव’ के निर्देशक अली अब्बास जफर, आमेजन प्राइम इंडिया की प्रमुख अर्पणा पुरोहित, निर्माता हिमांशु मेहरा और लेखक गौरव सोलंकी को ट्रांजिट अग्रिम जमानत दी। इन सभी के खलाफ वेब सीरीज के माध्यम से लोगों की धार्मिक भावनाओं को कथित रूप से आहत करने के सिलसिले में लखनऊ में मामला दर्ज किया गया है।

न्यायमूर्ति पी. डी. नाइक ने चारों को गिरफ्तारी से तीन सप्ताह की राहत दी है। इससे सभी को उत्तर प्रदेश के लखनऊ में संबंधित अदालत में जाने का मौका मिल जाएगा।

अधिकारी ने बताया कि आज दिन में उत्तर प्रदेश पुलिस की चार सदस्यीय टीम ‘तांडव’ के खिलाफ लखनऊ में दर्ज मामले की जांच करने मुंबई पहुंची।

अंतरिम जमानत देते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि वेब शो के निर्माता आगे के विवाद से बचने के लिए आपत्तिजनक हिस्से को हटाने की प्रक्रिया में हैं।

जफर और अन्य की ओर से पैरवी कर रहे वकीलों आबद पोंडा और अनिकेत निकम ने अदालत को बताया कि उनके मुव्वकिल को लखनऊ की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी देने के लिए कुछ वक्त चाहिए इसलिए उन्हें फिलहाल गिरफ्तारी से अंतरिम राहत दी जाए।

ट्रांजिट अग्रिम जमानत अर्जी में कहा गया है, ‘‘आवेदक निर्दोष हैं और उन पर गलत आरोप लगाया जा रहा है।’’

पोंडा और निकम ने अदालत से कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम चारों को गिरफ्तार करने मुंबई आयी है इसलिए उन्हें गिरफ्तारी से राहत की आवश्यकता है।

चारों के खिलाफ सूचना एवं प्रौद्योगिकी कानून के अलावा भादंसं की धाा 153ए (धर्म, नस्ल के आधार पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295 (किसी भी समुदाय के धर्म का अपमान करने की मंशा से धार्मिक स्थल को क्षतिग्रस्त करना), 501(1)(बी) (तनाव पैदा करने की मंशा से सार्वजनिक तौर पर बदमाश करना) में मामला दर्ज किया गया है।

चारों ने बुधवार को अदालत में अर्जी दी थी।

उत्तर प्रदेश में ‘तांडव’ की टीम के खिलाफ लखनऊ, ग्रेटर नोएडा और शाहजहांपुर में कम से कम तीन प्राथमिकियां दर्ज हुई हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश पुलिस की चार सदस्यीय टीम लखनऊ में ‘‘तांडव’’ के खिलाफ दर्ज मामले में जांच के सिलसिले में मुंबई पहुंची है।

उत्तर प्रदेश पुलिस टीम के अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज के निर्माताओं और कलाकारों का बयान रिकॉर्ड किये जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल