लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 की दूसरी लहर में दवाओं की जमाखोरी, अधिक दरों पर बिक्री के आरोपियों को अदालत ने जमानत दी

By भाषा | Updated: November 21, 2021 13:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 नवंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान मरीजों के उपचार में काम आने वाली जीवन रक्षक दवाओं की जमाखोरी और उन्हें अधिक कीमत पर बेचने के आरोप में गिरफ्तार किए गए चार लोगों की जमानत मंजूर कर ली।

उच्च न्यायालय ने कहा कि हालांकि ये व्यक्ति घृणित अपराध के आरोपी हैं लेकिन इस तथ्य को देखते हुए कि सबूत मुख्य रूप से दस्तावेजी प्रकृति के हैं और ये पुलिस के कब्जे में हैं अत: अदालत का मानना है कि आरोपियों को लंबे समय तक कैद में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा।

न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद ने कहा, ‘‘यह स्थापित कानून है कि अपराध की गंभीरता जमानत से इनकार करने का इकलौता आधार नहीं बन सकता। जमानत का उद्देश्य मुकदमे में आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चित करना है। जमानत का उद्देश्य न तो दंडात्मक है और न ही निवारक और जिस व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया गया है उसे केवल मुकदमे में उसकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए हिरासत में रखा जाना चाहिए; और यह सुनिश्चित करने के लिए कि सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं की गई है और गवाहों को धमकी नहीं दी गई है।’’

उच्च न्यायालय ने मोहन कुमार झा, मोहम्मद शोएब खान, पुष्कर चंद्रकांत पखाले और आदित्य गौतम को एक-एक लाख रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही दो जमानत-राशि पर जमानत दी। ये आरोपी बीते सात महीने से हिरासत में थे।

अभियोजन पक्ष के अनुसार अप्रैल में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज में काम आने वाली रेमडेसिविर समेत अन्य जीवन रक्षक दवाओं की जमाखोरी और गैरकानूनी तरीके से उनकी आपूर्ति करने की जानकारी मिली थी।

दो आरोपियों को बत्रा अस्पताल के पास से पकड़ा गया था और उनके पास ये दवाएं तो मिली थीं लेकिन चिकित्सक के पर्चे, बिल नहीं मिले थे। दवाओं के बारे में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए थे। इसी प्रकार, अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया था।

आरोपियों ने जमानत के आवेदन में कहा था कि वे बीते सात महीने से न्यायिक हिरासत में हैं, आरोप-पत्र दायर हो चुका है और उन्हें अब अधिक समय तक जेल में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह