लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन कालाबाजारी मामले में अदालत ने कालरा के रेस्तरां के कर्मचारी को जमानत दी

By भाषा | Updated: May 13, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली की एक अदालत ने ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी से संबंधित मामले में नवनीत कालरा के स्वामित्व वाले ''टाउन हॉल'' रेस्तरां के एक कर्मचारी को बृहस्पितवार को जमानत दे दी।

मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अरुण कुमार गर्ग ने हितेष कुमार को सबूतों से छेड़छाड़ तथा गवाहों को प्रभावित नहीं करने और पुलिस जांच में सहयोग देने का निर्देश दिया। साथ ही उसे 50 हजार रुपये के निजी मुचलके के भुगतान का भी निर्देश दिया गया है।

हाल ही में कालरा के स्वामित्व वाले तीन रेस्तराओं खान चाचा, नेगा जू और टाउन हॉल में हुई छापेरमारी के दौरान 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद हुए थे। आरोप है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की किल्लत के बीच ऊंचे दामों पर इन्हें बेचा जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि कालरा अपने परिवार के साथ दिल्ली से भाग गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे