लाइव न्यूज़ :

अदालत ने गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में आरोपी को जमानत दी, अब तक 18 आरोपियों को राहत

By भाषा | Updated: July 9, 2021 22:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने इस साल गणतंत्र दिवस पर किसानों की विरोध रैली के दौरान लाल किले पर हुई हिंसा और तोड़फोड़ में कथित रूप से शामिल एक व्यक्ति को शुक्रवार को जमानत दे दी। मामले में अब तक 18 आरोपियों को राहत मिल चुकी है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कामिनी लाउ ने आरोपी गुरजोत सिंह को 50,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत राशि पर राहत दी। पांच महीने से अधिक समय से फरार सिंह पर एक लाख रुपये का इनाम था और उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने 28 जून को पंजाब के अमृतसर से गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पैरवी कर रहे अधिवक्ता जसदीप एस ढिल्लौं ने बताया, ‘‘आज के जमानत आदेश के साथ लाल किला मामले में अब तक गिरफ्तार सभी 18 लोगों को नियमित जमानत मिल चुकी है।’’ इस हफ्ते की शुरुआत में अदालत ने मामले में तीन आरोपियों बूटा सिंह, मनिंदर सिंह और खेमप्रीत सिंह की जमानत मंजूर कर ली थी। हिंसा के मुख्य साजिशकर्ता के तौर पर आरोपी सिद्धू को 17 अप्रैल को जमानत दे दी गयी। मई में आरोपपत्र दाखिल होने तक 13 गिरफ्तार आरोपियों को जमानत मिल चुकी थी।

गणतंत्र दिवस पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली के दौरान प्रदर्शनकारी किसानों की राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर पुलिस से भिड़ंत हो गयी थी। लाल किले में प्रदर्शनकारियों ने ध्वजस्तंभ पर धार्मिक झंडे लगा दिए थे और कई पुलिसकर्मी घायल हुए थे। भारतीय दंड संहिता, शस्त्र कानून, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण कानून, प्राचीन स्मारक और पुरातत्व स्थल एवं अवशेष कानून, महामारी कानून और आपदा प्रबंधन कानून की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। जून में अदालत ने मामले में आरोपपत्र पर संज्ञान लेते हुए सभी आरोपियों को 12 जुलाई को तलब किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट