लाइव न्यूज़ :

अदालत ने लोजपा सांसद प्रिंस राज को दुष्कर्म मामले में अग्रिम जमानत दी

By भाषा | Updated: September 25, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 सितंबर दिल्ली की एक अदालत ने दुष्कर्म के मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के सांसद प्रिंस राज को शनिवार को अग्रिम जमानत दे दी।

विशेष न्यायाधीश विकास ढल ने लोजपा सांसद को एक लाख रुपये के मुचलके और इतनी ही रकम का जमानतदार पेश करने पर राहत देते हुए कहा कि शिकायतकर्ता द्वारा राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने में ‘असमान्य देरी’ हुई।

न्यायाधीश ने राज को जांच में शामिल होने का निर्देश दिया और कहा कि वह ‘‘किसी भी तरह से फोन, व्हाट्सएप, ई-मेल, इंस्टाग्राम, फेसबुक, मैसेंजर के माध्यम से शिकायतकर्ता को धमकी नहीं देंगे या उसपर दबाव नहीं बनाएंगे अथवा उनसे संपर्क नहीं करेंगे।’’

दिवंगत रामविलास पासवान के भतीजे और चिराग पासवान के चचेरे भाई राज लोकसभा में बिहार के समस्तीपुर का प्रतिनिधित्व करते हैं।

अदालत ने अपने 25 पन्नों के आदेश में राज के वकील वरिष्ठ अधिवक्ता विकास पाहवा की इस दलील को स्वीकार कर लिया कि शिकायतकर्ता और उसका पुरुष मित्र 2020 से अपने मुवक्किल को ब्लैकमेल कर रहे थे और जबरन वसूली कर रहे थे। न्यायाधीश ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का उल्लेख किया जिसमें महिला के दोस्त अमर को फेसबुक पर आरोपी के आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें अपलोड करने की धमकी देते हुए सुना गया।

अदालत ने यह भी कहा कि एक अन्य ऑडियो रिकॉर्डिंग के टेप से पता चलता है कि कथित पीड़िता ने अमर से कहा था कि उसके और राज के बीच जो कुछ भी हुआ वह ‘‘आपसी समझ और एक-दूसरे की सहमति से हुआ था।’’

अदालत ने राज की ओर से पेश हुए अधिवक्ता नितेश राणा की दलीलों का उल्लेख किया कि इस तरह की और भी ऑडियो और वीडियो रिकॉर्डिंग हैं। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘उपरोक्त सभी तथ्यों से पता चलता है कि यह वास्तव में शिकायतकर्ता थी, जो आरोपी को उसकी तस्वीर/वीडियो प्रसारित करके उसे बदनाम करने की धमकी देने की कोशिश कर रही थी और उसने आरोपी द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की भी पुष्टि की कि उनके बीच सहमति से शारीरिक संबंध बने थे।’’

अदालत ने आगे कहा कि कथित घटना के 16-17 महीने बाद और संसद मार्ग थाने में राज द्वारा दर्ज कराई गई एक और प्राथमिकी के तीन महीने से अधिक समय के बाद उसके द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता द्वारा अपनी शिकायत में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है...इस बारे में कि उसने बलात्कार के कथित अपराध के संबंध में तुरंत पुलिस शिकायत दर्ज क्यों नहीं की।’’

दिल्ली पुलिस ने यहां की एक अदालत के निर्देश पर नौ सितंबर को प्रिंस राज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। लोजपा कार्यकर्ता होने का दावा करने वाली महिला ने राज पर उसके बेहोश होने पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?