लाइव न्यूज़ :

अदालत ने देशद्रोह की आरोपी छात्रा को अग्रिम जमानत दी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 17:51 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर बंबई उच्च न्यायालय ने टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (टीआईएसएस) की 22 वर्षीय छात्रा को अग्रिम जमानत दे दी है जिसके खिलाफ पिछले साल जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के जेल में बंद छात्र शरजील इमाम के समर्थन में कथित तौर पर नारे लगाने पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया था।

न्यायमूर्ति एनजे जामदार की अध्यक्षता वाली एकल पीठ ने 30 अक्टूबर को पारित एक आदेश में छात्रा उर्वशी चूड़ावाला को पूर्व में दी गई गिरफ्तारी से अंतरिम छूट की पुष्टि की और अग्रिम जमानत प्रदान कर दी। इससे पहले अभियोजन पक्ष ने अदालत को सूचित किया कि मामले में चल रही जांच में केवल फोरेंसिक रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।

पीठ ने छात्रा को मामले की जांच में सहयोग करने और अदालत की पूर्व अनुमति के बिना देश से बाहर नहीं जाने का निर्देश दिया।

पुलिस ने पिछले साल फरवरी में यहां एक फरवरी को आजाद मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में इमाम के समर्थन में तथा संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ "राष्ट्र-विरोधी" नारे लगाने पर देशद्रोह के आरोप में छात्रा और 50 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे