लाइव न्यूज़ :

अदालत ने 'इंडिया ओरिजिनल्स' सीरीज की प्रमुख अपर्णा पुरोहित को राहत प्रदान की

By भाषा | Updated: February 4, 2021 21:39 IST

Open in App

प्रयागराज, चार फरवरी इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने अमेजन प्राइम वीडियो की 'इंडिया ओरिजिनल्स' सीरीज की प्रमुख अपर्णा पुरोहित द्वारा दाखिल अग्रिम जमानत की अर्जी पर अपना आदेश सुरक्षित रखते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आदेश पारित होने तक पुरोहित के खिलाफ कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी।

न्यायमूर्ति सिद्धार्थ ने अपर्णा पुरोहित की अर्जी पर यह आदेश पारित किया।

याचिकाकर्ता के वकील ने दलील दी कि यह वेब सीरीज एक काल्पनिक कार्य है। किसी भी समुदाय की धार्मिक भावना आहत करने की याचिकाकर्ता की कोई मंशा नहीं थी।

उल्लेखनीय है कि ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा पुलिस थाना अंतर्गत रौनिजा गांव के रहने वाले बलबीर आजाद की शिकायत पर 19 जनवरी को पुरोहित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

अपनी शिकायत में आजाद ने आरोप लगाया था कि इस सीरीज में उत्तर प्रदेश और प्रदेश की पुलिस को खराब ढंग से दिखाया गया है। साथ ही सीरीज में कथित तौर पर जानबूझकर हिंदू देवी-देवताओं को नीचा दिखाया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री को लोकतांत्रिक नियमों के खिलाफ जाते हुए दिखाया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इस सीरीज के निर्माता पैसा कमाने के उद्देश्य से शांति बिगाड़ना चाहते थे।

अमेजन प्राइम वीडियो, इंडिया ओरिजिनल्स के तहत सीरीज, फिल्म आदि का वितरण करती है जिनमें से कुछ सीरीज का निर्माण अमेजन के स्टूडियो में ही किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है