लाइव न्यूज़ :

बलात्कार के एक आरोपी को अदालत ने जमानत दी

By भाषा | Updated: May 17, 2021 14:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई दिल्ली की एक अदालत ने 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ बलात्कार करने के मामले में आरोपी एक व्यक्ति को अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि इस बात की कोई आशंका नहीं है कि आरोपी पीड़िता को धमकाता और प्रभावित करता था क्योंकि अभी तक पीड़िता का कोई पता नहीं चल पाया है।

अतिरिक्त सत्र के न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने गोविंद सिंह को 10 लाख रुपये का निजी बॉन्ड तथा उतना ही मुचलका जमा कराने की शर्त पर 90 दिन की जमानत दे दी। सिंह को जबरन यौन संबंध बनाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

न्यायाधीश ने जांच अधिकारी की उस रिपोर्ट के आधार पर आरोपी को जमानत दे दी, जिसमें कहा गया था कि पीड़िता का पता नहीं चल पा रहा है। न्यायाधीश ने इस तथ्य का भी संज्ञान लिया कि पीड़ित ने अपनी आंतरिक चिकित्सकीय जांच कराने से भी मना कर दिया था।

अतिरिक्त सत्र के न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ इस तथ्य पर गौर करते हुए कि इस बात की कोई आशंका नहीं है कि आरोपी ने पीड़िता को धमकाया या बहकाया था। वहीं, कोविड-19 की वजह से भी स्थिति असाधारण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सभी तथ्यों पर गौर करते हुए और मामले की स्थिति को देखते हुए , गोविंद सिंह को आज की तारीख से लेकर 90 दिन की जमानत दी जाती है।’’

पुलिस के अनुसार, घटना के समय पीड़िता 15 वर्ष से कम आयु की थी, जब आरोपी ने उसे अपने कमरे में बुलाकर दो से तीन बार यौन संबंध बनाए। मामले में सह-आरोपी शिवम को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।

सिंह को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण करने संबंधी अधिनियम (पोक्सो) की धारा छह और भादंवि की धारा 366 और 376 के तहत गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों