लाइव न्यूज़ :

अदालत ने अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को जवाब देने का वक्त दिया

By भाषा | Updated: September 8, 2021 15:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुजरात काडर के आईपीएस अधिकारी राकेश अस्थाना की दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र को जवाब देने के लिए बुधवार को वक्त दे दिया।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को जवाब देने के लिए और समय दे दिया तथा मामले पर अगली सुनवाई के लिए 16 सितंबर को सूचीबद्ध कर दिया।

उच्च न्यायालय ने एक सितंबर को याचिका पर केंद्र और अस्थाना को नोटिस जारी किए थे। अदालत ने आईपीएस अधिकारी को नया नोटिस जारी किया क्योंकि याचिकाकर्ता द्वारा प्रक्रिया शुल्क का भुगतान नही होने के कारण नोटिस उन्हें भेजा नहीं जा सका था।

पीठ अस्थाना की नियुक्ति के खिलाफ सदरे आलम नाम के व्यक्ति की जनहित याचिका और एक गैर सरकारी संगठन की अर्जी सुनवाई कर रही थी। इस संगठन ने अस्थाना की नियुक्ति को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है।

आलम की ओर से पेश वकील बी एस बग्गा ने देरी के लिए माफी मांगी और अदालत को आश्वस्त किया कि प्रक्रिया शुल्क का भुगतान आज ही कर दिया जाएगा।

संक्षिप्त सुनवाई के दौरान एनजीओ ‘सेंटर फॉर पब्लिक इंटरेस्ट लिटिगेशन’ (सीपीआईएल) की ओर से पेश हुए वकील प्रशांत भूषण ने दोहराया कि आलम की याचिका दुर्भावनापूर्ण और उच्चतम न्यायालय में लंबित याचिका की ‘‘पूरी तरह नकल’’ है।

उन्होंने कहा कि अदालत को देखना चाहिए कि क्या इस तरह की दुर्भावनापूर्ण याचिका पर सुनवाई की जानी चाहिए।

मेहता ने कहा कि वह भूषण से सहमत हैं और ‘कॉपी-पेस्ट’ के चलन पर रोक लगनी चाहिए। हालांकि उन्होंने टिप्पणी की कि अगर भूषण याचिका दायर करने से पहले उसे सार्वजनिक करते हैं तो किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराना जाना चाहिए।

इस पर भूषण ने जवाब दिया कि ज्यादातर जानकारी सार्वजनिक है।

उच्च न्यायालय में अपनी याचिका में आलम ने अस्थाना को दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्त करने के गृह मंत्रालय के 27 जुलाई के आदेश को रद्द करने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने अंतर काडर नियुक्ति और उनके सेवा विस्तार की अनुमति देने वाले आदेश को भी रद्द करने का अनुरोध किया।

इससे पहले केंद्र ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा कि ‘‘बिचौलियों’’ को अस्थाना की दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्ति को चुनौती देने की अनुमति नहीं दी जा सकती। मेहता ने कहा था, ‘‘यह जंतर मंतर या रामलीला मैदान नहीं है।’’

उच्चतम न्यायालय में दायर ऐसी ही एक याचिका में सीपीआईएल ने केंद्र सरकार को 27 जुलाई का आदेश दिखाने का निर्देश देने का अनुरोध किया है जिसमें गुजरात काडर से अस्थाना की एजीएमयूटी कैडर में नियुक्ति को मंजूरी दी गयी है।

याचिका में न्यायालय से अस्थाना की सेवा अवधि के विस्तार का केंद्र का आदेश भी रद्द करने का अनुरोध किया गया है।

उच्चतम न्यायालय ने 25 अगस्त को उच्च न्यायालय से अनुरोध किया था कि इस वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी को दिल्ली पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्त करने के खिलाफ लंबित याचिका पर दो सप्ताह के भीतर फैसला करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह