लाइव न्यूज़ :

अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री के पूर्व ओएसडी को आरोप मुक्त किया

By भाषा | Updated: March 4, 2021 20:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च दिल्ली की एक अदालत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के पूर्व ओएसडी डॉ निकुंज अग्रवाल को शहर के बाल अस्पताल में उनकी नियुक्ति में अनियमितता संबंधी आरोपों से मुक्त कर दिया।

इस मामले में अदालत ने चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के पूर्व निदेशक डॉ अनूप मोहता को भी आरोप मुक्त कर दिया।

अभियोजन के मुताबिक, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में तैनाती के दौरान डॉ मोहता ने तदर्थ आधार पर डॉ निकुंज की वरिष्ठ रेजिडेंट (ऑर्थो) के पद पर नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की थी।

अभियोजन ने आरोप लगाया था कि उनकी नियुक्ति अवैध थी और पूरी तरह से नियमों एवं प्रक्रिया का उल्लघंन किया गया था क्योंकि उस समय बाल चिकित्सालय में वरिष्ठ रेजिडेंट (ऑर्थो) का पद ही नहीं था।

इस मामले में 28 दिसंबर 2016 को भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

विशेष न्यायाधीश संजय बंसल ने बृहस्पतिवार को पाया कि आरोप तय करने के लिए प्रथम दृष्टया मामला नहीं बनता।

न्यायाधीश ने कहा, '' दोनों आरोपी आरोप मुक्त किए जाने योग्य हैं इसलिए उन्हें मामले में आरोप मुक्त किया जाता है।''

डॉ निकुंज अग्रवाल की ओर से पेश वरिष्ठ वकील रेबेका जॉन और वकील ऋषिकेश कुमार ने दलील दी थी कि अभियोजन ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश किया है।

सीबीआई के आरोपपत्र के मुताबिक, डॉ मोहता ने बाल चिकित्सालय में वर्ष 2015 में डॉ निकुंज अग्रवाल को बिना रिक्त पद और साक्षात्कार का आयोजन किए बिना नियुक्त किया।

इसके मुताबिक, डॉ निकुंज को पहले बाल चिकित्सालय में नियुक्ति दी गई और फिर बाद में नियमों को नजरअंदाज कर उन्हें स्वास्थ्य मंत्री का ओएसडी बनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए