लाइव न्यूज़ :

अदालत ने कई मामलों में आरोपी की 25 करोड़ रुपये की संपत्ति मुक्त की

By भाषा | Updated: October 23, 2021 20:50 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर (उप्र), 23 अक्टूबर यहां की एक विशेष अदालत ने कई आपराधिक मामलों के एक आरोपी की 25 करोड़ रुपये की संपत्ति मुक्त कर दी है, जिसे पिछले साल जिलाधिकारी के आदेश के तहत कुर्क किया गया था। अदालत के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

न्यायाधीश राधेश्याम यादव ने बृहस्पतिवार को पिछले आदेश को खारिज करते हुए पिछले साल 20 सितंबर को जब्त की गई कई संपत्तियों को मुक्त कर दिया।

कई आपराधिक मामलों में आरोपी इमलाख के खिलाफ एक मुकदमे की सुनवाई के दौरान संपत्ति कुर्क की गयी थी। इमलाख के खिलाफ जिले के शेरपुर गांव के कोतवाली थाने में गैंगस्टर कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बाबा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दलीलें देते हुए अधिवक्ता वकार अहमद ने जिलाधिकारी के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें ट्रस्ट की संपत्ति को कुर्क करने के लिए गैंगस्टर कानून की धारा 14 (1) को लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि इस धारा के तहत संपत्तियों को कुर्क नहीं किया जा सकता, क्योंकि यह आयकर का भुगतान करने वाले एक ट्रस्ट से संबंधित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह