लाइव न्यूज़ :

अदालत ने दुकान जलाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ दंगा, आगजनी करने का आरोप तय किये

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली,10 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने पिछले साल यहां हुए दंगों के दौरान कार के सामान की एक दुकान को कथित तौर पर आग के हवाले करने को लेकर चार लोगों के खिलाफ दंगा और आगजनी करने के आरोप तय किये हैं।

पुलिस के मुताबिक सूरज, योगेंदर सिंह, अजय और गौरव पंचाल उस सशस्त्र दंगाई भीड़ का कथित तौर पर हिस्सा थे, जिसने दिल्ली के शाहदरा इलाके में 25 फरवरी 2020 की दोपहर शिकायतकर्ता जावेद खान की दुकान में तोड़फोड़ की थी और उसे आग के हवाले कर दिया था।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अमिताभ रावत ने चारों लोगों के खिलाफ संबद्ध धाराओं के तहत आरोप तय किया और उनके वकीलों की मौजूदगी में विस्तार से उन्हें इस बारे में बताया।

न्यायाधीश ने नौ नवंबर के आदेश में कहा, ‘‘मेरा मानना है कि अभियोजन ने अपना मामला ठोस बनाया है।’’

उन्होंने कहा कि आरोपियों की यह दलील कि गवाहों के बयान पर यकीन नहीं किया जा सकता क्योंकि वे विलंब के बाद दर्ज किये गये थे, उन्हें आरोप मुक्त करने का आधार नहीं हो सकता क्योंकि यह सुनवाई किये जाने का विषय है।

दिल्ली में फरवरी 2020 में हुई सांप्रदायिक झड़पों में कम से कम 53 लोग मारे गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो