लाइव न्यूज़ :

हार्दिक पटेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, कोर्ट ने देशद्रोह मामले में तय किए आरोप 

By भाषा | Updated: November 20, 2018 18:54 IST

शहर अपराध शाखा ने जनवरी 2016 में हार्दिक, दिनेश और चिराग के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। दावा किया गया था कि वे जानबूझकर गतिविधियों में शामिल रहे।

Open in App

अहमदाबाद की एक सत्र अदालत ने अगस्त 2015 में पटेल आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा के सिलसिले में दर्ज देशद्रोह के मामले में पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और उनके दो साथियों के खिलाफ मंगलवार को आरोप तय किये। सत्र न्यायाधीश डी पी महिदा ने हार्दिक, दिनेश बांबनिया और चिराग पटेल के खिलाफ आईपीसी की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 120 (बी) (आपराधिक षड्यंत्र) और अन्य के तहत आरोप तय किये।

तीनों के खिलाफ पुलिस द्वारा आरोपपत्र दाखिल किये जाने के बाद अहमदाबाद क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज देशद्रोह के मामले में वे जमानत पर हैं। इसके साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा 29 जनवरी से शुरू हो सकता है जो सुनवाई की अगली तारीख है। अगर वे दोषी पाये गये तो इन अपराधों के लिए अधिकतम सजा उम्रकैद का प्रावधान है।

शहर अपराध शाखा ने जनवरी 2016 में हार्दिक, दिनेश और चिराग के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था। दावा किया गया था कि वे जानबूझकर गतिविधियों में शामिल रहे।

उच्च न्यायालय ने बाद में आईपीसी की धारा 121 (ए) के तहत आरोप को हटा दिया था जो ‘देश के खिलाफ जंग छेड़ने’ से संबंधित है और इसमें मृत्युदंड तक का प्रावधान है।

आरोप तय करने से पहले अदालत ने मंगलवार की सुनवाई से इस आधार पर छूट देने की हार्दिक की अर्जी को खारिज कर दिया कि उसे एक सामाजिक समारोह में भाग लेना है।

हार्दिक के अदालत में उपस्थित नहीं होने की वजह से जज ने उनके वकील को निर्देश दिया कि उन्हें पेश किया जाए नहीं तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। अदालत के निर्देशों के बारे में सूचित किये जाने पर हार्दिक अदालत पहुंचे, जिसके बाद आरोप तय करने की प्रक्रिया शुरू हुई।

टॅग्स :हार्दिक पटेलगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया