लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत नौ जुलाई तक बढ़ायी

By भाषा | Updated: June 25, 2021 13:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जून दिल्ली की एक अदालत ने यहां छत्रसाल स्टेडियम में एक युवा पहलवान की कथित हत्या के संबंध में ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार की न्यायिक हिरासत नौ जुलाई तक बढ़ा दी है।

कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर शुक्रवार को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट मयंक अग्रवाल के समक्ष पेश किया गया। वह हत्या, गैर-इरादतन हत्या और अपहरण के आरोपों का सामना कर रहे हैं। आरोपी के वकील के अनुसार उन्हें मंडोली जेल से तिहाड़ की जेल संख्या दो में भेजा गया है।

कुमार ने कथित संपत्ति विवाद को लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर चार मई और पांच मई की मध्यरात्रि को स्टेडियम में सागर धनखड़ और उसके दो दोस्तों की पिटायी की थी। बाद में धनखड़ (23) की चोटों के कारण मौत हो गयी थी।

पुलिस ने दावा किया कि सुशील कुमार हत्या का ‘‘मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड’’ है और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी उपलब्ध हैं जिसमें कुमार और उसके साथियों को धनखड़ की पिटायी करते हुए देखा जा सकता है।

सुशील कुमार को 23 मई को उनके साथी अजय कुमार सहरावत के साथ पकड़ा गया। अभी तक वह 10 और 23 दिनों की क्रमश: पुलिस और न्यायिक हिरासत में रह चुके हैं। घटना के संबंध में सुशील कुमार समेत कुल 10 लोगों को अभी तक गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह