लाइव न्यूज़ :

अदालत ने मादक पदार्थ जब्ती मामले मे गिरफ्तार दो लोगों की एनसीबी हिरासत बढ़ायी

By भाषा | Updated: January 12, 2021 22:19 IST

Open in App

मुम्बई, 12 जनवरी मुम्बई की एक मजिस्ट्रेट अदलत ने मादक पदार्थ जब्ती मामले में गिरफ्तार किये गये एक ब्रिटिश नागरिक और अन्य आरोपी की स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) की हिरासत मंगलवार को तीन दिनों के लिए बढ़ा दी।

एनसीबी ने शनिवार को ब्रिटिश नागरिक करण सजनानी को मुम्बई में आयातित गांजे की कथित रूप से आपूर्ति करने को लेकर गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के आधार पर राहिला फर्नीचरवाला को गिरफ्तार किया गया, जो अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद ड्रग जांच में संदिग्ध है।

दोनों को उनकी पिछली हिरासत की अवधि पूरी हो जाने पर मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया।

उनकी आगे की हिरासत मांगते हुए विशेष सरकारी वकील अतुल सरपांडे ने अदालत से कहा कि आरोपी जांच एजेंसी से सहयोग नहीं कर रहे हैं ।

अदालत को बताया गया कि सजनानी अमेरिका से मादक पदार्थ मंगवाता था और उसमें स्थानीय गांजा मिलाता था एवं उसे हर्बल उत्पाद बताकर बेचता था।

एनसीबी ने कहा कि फर्नीचर वाला सजनानी के वित्त का कामकाज देख रही थी और सारे भुगतान उसके डेबिड/क्रेडिट कार्ड और खाते से किये जाते थे।

एनसीबी की अर्जी स्वीकार करते हुए अदालत ने दोनों की हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी।

एनसीबी ने शनिवार को ओजी कुश और मारिजुआना समेत 200 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया था, जिसमें से कुछ अमेरिका से मंगाये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos