लाइव न्यूज़ :

अदालत ने धनशोधन मामले में अभिनेत्री लीना पॉल की हिरासत बढ़ाई

By भाषा | Updated: October 13, 2021 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने एक कारोबारी की पत्नी से 200 करोड़ रुपये की वसूली से जुड़े धनशोधन के मामले में अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से हिरासत में पूछताछ की अवधि 16 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।

विशेष न्यायाधीश परवीन सिंह ने पॉल के पति एवं 21 मामलों में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत की अवधि भी 11 दिन बढ़ा दी है। दंपति को पूर्व में तीन दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजा गया था जिसकी अवधि समाप्त होने पर दोनों को 12 अक्टूबर को अदालत के समक्ष पेश किया गया।

दंपति ने फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर धोखाधड़ी की थी।

जांच एजेंसी ने दंपति की हिरासत की अवधि 11 दिन के लिए बढ़ाने का आग्रह किया था।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘रिकॉर्ड को देखने के बाद, मैंने पाया है कि अपराध से अर्जित धन की कड़ी को स्थापित करने और अन्य अभियुक्तों के बयानों से आरोपियों का सामना कराने के लिए, आरोपियों से हिरासत में और पूछताछ की आवश्यकता है। हालांकि, मुझे आरोपी लीना मारिया पॉल को 11 दिन के लिए ईडी की हिरासत में भेजने का कोई आधार नहीं मिला है।’’

ईडी की ओर से विशेष लोक अभियोजक अतुल त्रिपाठी द्वारा दायर आवेदन में दावा किया गया कि धनशोधन में मदद करने वाले अन्य लोगों की भूमिका तथा अन्य चीजों का पता लगाने के लिए आरोपियों से हिरासत में और पूछताछ किए जाने की आवश्यकता है।

यह मामला अदिति सिंह की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर दर्ज किया गया था। सिंह ने शिकायत में कहा था कि पिछले साल जून में एक व्यक्ति ने खुद को कानून मंत्रालय का वरिष्ठ अधिकारी बताकर उस समय जेल में बंद उसके पति को पैसे के बदले जमानत दिलाने में मदद करने की पेशकश की थी।

शिविंदर सिंह को 2019 में रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) में धन की कथित हेराफेरी से संबंधित धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, निर्वाचन आयोग रिश्वत मामले समेत 21 मामलों में आरोपी चंद्रशेखर ने अदिति को फोन किया था जिसे अगस्त में गिरफ्तार कर लिया गया था।

घटना के वक्त चंद्रशेखर दिल्ली की रोहिणी जेल में बंद था और वहां से रंगदारी वसूलने का रैकेट चला रहा था।

पुलिस ने कहा था कि जांच के दौरान पता चला कि कनॉट प्लेस में एक बैंक के प्रबंधक और उसके दो सहयोगी धन के प्रवाह और नकदी की व्यवस्था के लिए संदिग्ध लेनदेन में शामिल थे जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया था।

इसने कहा था कि रोहिणी जेल के एक सहायक जेल अधीक्षक और उपाधीक्षक को रैकेट में शामिल पाया गया जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह