लाइव न्यूज़ :

बच्चे की हिफाजत के मामले में केन्याई नागरिक की धोखाधड़ी पर न्यायालय ने नाराजगी जताई

By भाषा | Updated: October 7, 2021 22:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर अपने बेटे की हिफाजत पाने के लिए धोखाधड़ी करने वाले भारतीय मूल के केन्याई नागरिक के बर्ताव से नाराज उच्चतम न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अपने फैसले का स्मरण करते हुए सीबीआई को बच्चे को उसकी मां की हिफाजत में सौंपने के लिए प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने केंद्र और केन्या में भारतीय मिशन से भी मां की मदद करने को कहा और बच्चे के पिता पैरी कनसागरा के खिलाफ स्वत: संज्ञान लेते हुए अवमानना का मामला दर्ज करने का आदेश दिया।

शीर्ष अदालत ने 16 नवंबर को पैरी को उसके समक्ष प्रत्यक्ष रूप से पेश किये जाने का आदेश दिया और रजिस्ट्री से कहा कि उसके द्वारा पहले जमा की गयी राशि में से 25 लाख रुपये उसकी पत्नी को मुकदमे के खर्च के रूप में दिया जाए।

न्यायमूर्ति यू यू ललित की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा, ‘‘बुनियादी बात है कि अदालत में आने वाले किसी पक्ष को साफ-सुथरे तरीके से आना चाहिए और बच्चे की हिफाजत के मामले में ऐसा और अधिक महत्वपूर्ण है।’’

केन्या और ब्रिटेन की दोहरी नागरिकता रखने वाले पैरी ने अपने से अलग रह रही पत्नी के साथ अपने बेटे की हिफाजत पाने के लिए भारतीय अदालतों में लड़ाई लड़ी और शपथपत्र दिया कि वह शर्तों का पालन करेगा। लेकिन बाद में 2020 में उसने कथित रूप से केन्याई हाई कोर्ट का एक फर्जी आदेश देकर शीर्ष अदालत से बेटे की हिफाजत प्राप्त कर ली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस