लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने कानून के छात्र की याचिका खारिज की, कहा- यह ‘मूट कोर्ट’ प्रतियोगिता नहीं है

By भाषा | Updated: December 3, 2021 18:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर उच्चतम न्याायालय ने शुक्रवार को कानून के एक छात्र द्वारा नागरिकों के मतदान के अधिकार से संबंधित मुद्दों को उठाने वाली याचिका पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा ‘‘आपको याद रखना चाहिए यह ‘मूट कोर्ट’ प्रतियोगिता नहीं है।’’

न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति बी आर गवई की पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन किया गया है जिसके खिलाफ उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता ऋषि सहगल ने जवाब दिया कि याचिका मतदाताओं के आम नागरिकों के मौलिक अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित है।

पीठ ने कहा, ‘‘आपको याद रखना चाहिए, यह कोई ‘मूट कोर्ट’ प्रतियोगिता नहीं है। आपने उच्चतम न्यायालय में एक रिट याचिका दायर की है। आप एक छात्र हैं, अन्यथा हम इस तरह की रिट याचिका दायर करने के लिए बड़ा जुर्माना लगाते। कृपया अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। कानून की डिग्री पास करें और फिर एक अच्छा वकील बनें।’’

पीठ ने कहा, ‘‘आप सिर्फ एक रिट याचिका दायर करना चाहते हैं क्योंकि आपका नाम अखबारों में आएगा? ऐसा मत करो। याचिका खारिज की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी