लाइव न्यूज़ :

अदालत ने प्रदर्शनकारी किसानों को सहायता, सुरक्षा की मांग करने वाली याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 17, 2020 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों को सहायता, सुरक्षा और उपचार मुहैया कराने की मांग करने वाली एक याचिका स्वीकार करने से इनकार करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि इसी तरह का एक मुद्दा उच्चतम न्यायालय के समक्ष लंबित है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति प्रतीक जालान की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय का अधिकार क्षेत्र दिल्ली के बाहरी इलाकों तक नहीं है। पीठ ने कहा कि यह याचिका राजस्थान, पंजाब या उत्तर प्रदेश के उच्च न्यायालय -- किसी में भी दायर की जा सकती थी।

पीठ ने कहा कि याचिका बगैर तैयारी किए दायर की गई तथा यह खारिज की जाती है।

दरअसल, दिल्ली सरकार के अतिरिक्त वकील संजय घोष और अधिवक्ता रिषभ जेटली ने पीठ से कहा कि इसी तरह के विषय पर शीर्ष न्यायालय द्वारा सुनवाई की जा रही है, जिसके बाद उच्च न्यायालय का यह आदेश आया।

आशीष नाम के एक वकील द्वारा दायर की गई याचिका के जरिए केंद्र और दिल्ली सरकार को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया , वे दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए कदम उठाए।

अधिवक्ता रोहित झा के मार्फत दायर याचिका में प्राधिकाररों को यह सुनश्चित करने का निर्देश देने का भी अनुरोध किया गया था प्रदर्शन हिंसक ना होने पाएं और आंदोलन के चलते अवरूद्ध हुए सड़क को खाली कराया जाए।

केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए हजारों की संख्या में किसान दिल्ली की सीमाओं पर सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव