लाइव न्यूज़ :

तटीय क्षेत्र प्रबंधन योजना पर जन सुनवाई के लिए और समय मांगने वाली याचिका न्यायालय में खारिज

By भाषा | Updated: July 8, 2021 14:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जुलाई उच्चतम न्यायालय ने गोवा में तटीय क्षेत्र प्रबंधन योजना (सीजेडएमपी) की तैयारी के संबंध में जन सुनवाई का समय बढ़ाने की एक गैर सरकारी संगठन की याचिका बृहस्पतिवार को अस्वीकार कर दी।

याचिका गैर सरकारी संगठन ‘गोवा फाउंडेशन’ ने दायर की थी जिसे न्यायमूर्ति एस ए नजीर और न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी ने खारिज कर दिया।

संगठन की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता संजय पारिख ने पीठ के समक्ष कहा था कि इस विषय पर जन सुनवाई बृहस्पतिवार से आरंभ होने वाली थी लेकिन राज्य में लॉकडाउन 12 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है, ऐसे में इसमें शामिल होना मछुआरों और गांव वालों के लिए संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि ऐसी जन सुनवाई का मतलब ही क्या रह जाएगा यदि उसमें लोग शामिल नहीं हो पाएं और अपनी शिकायतें नहीं रख पाएं।

इस पर शीर्ष अदालत ने कहा, ‘‘कैसा कर्फ्यू? मैं इलाके से भलीभांति परिचित हूं। आप एनजीटी के पास जाइए और समय बढ़ाने का अनुरोध उनसे कीजिए। यह पांच न्यायाधीशों की (एनजीटी की) पीठ है। हम इस विषय पर सुनवाई नहीं करना चाहते। याचिका खारिज की जाती है।’’

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गोवा सरकार को 31 मई को निर्देश दिया था कि राज्य में सीजेडएमपी की तैयारी के लिए जन सुनवाई के लिहाज से एक सप्ताह में नया नोटिस जारी किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह