लाइव न्यूज़ :

अदालत ने आत्मनिर्भर योजना के तहत ऋण के लिए याचिका खारिज की, जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: September 28, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत ऋण देने का अनुरोध करने वाली एक जनहित याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने कहा कि कोई भी पक्ष किसी भी आवेदन के अभाव में ‘‘अनिवार्य ऋण’’ का दावा नहीं कर सकता है।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने कहा कि जनहित याचिका पर विचार करने का कोई कारण नहीं है और उल्लेख किया कि किसी व्यक्ति द्वारा इसके लिए उचित आवेदन किए बिना तथा संबंधित आंकड़े प्रस्तुत किए के बिना ऋण नहीं दिया जा सकता है।

पीठ ने कहा, ‘‘किसी को ऋण दिए जाने की बाध्यता नहीं हो सकती है और याचिकाकर्ता यह नहीं कह सकता कि किस को ऋण दिया जाना चाहिए।’’ अदालत ने कहा कि वर्तमान मामले में, न तो याचिका में बताया गया कि जिन लोगों के लिए ऋण मांगा गया था, उनके द्वारा कोई आवेदन किया गया था और न ही ऐसे लोगों को कार्यवाही के लिए पक्ष बनाया गया।

अदालत ने कहा, ‘‘10,000 रुपये ऋण दिए जाने को लेकर याचिका पर विचार नहीं किया जा सकता। इस याचिका में कोई तथ्य नहीं है। याचिका खारिज की जाती है और 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाता है।’’

हालांकि, पीठ ने स्पष्ट किया कि यदि योजना के तहत ऋण की मंजूरी के लिए अधिकारियों को आवेदन किया जाता है, तो संबंधित अधिकारी लागू नीति के अनुसार इसकी जांच करेंगे। याचिका में कुछ लोगों को योजना के तहत 10,000 रुपये का ऋण देने के लिए निर्देश को लेकर एक वकील ने यह जनहित याचिका दाखिल की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन