लाइव न्यूज़ :

अदालत ने अख्तर के मानहानि मामले को रद्द करने का आग्रह करने वाली कंगना की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: September 9, 2021 21:21 IST

Open in App

मुंबई, नौ सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को अभिनेत्री कंगना रनौत की वह याचिका खारिज कर दी, जिसमें गीतकार जावेद अख्तर की शिकायत पर उनके खिलाफ शुरू की गई मानहानि की कार्यवाही को रद्द करने का आग्रह किया गया था।

उच्च न्यायालय की न्यायाधीश रेवती मोहिते डेरे ने आदेश में कहा कि कार्यवाही शुरू करने के अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के आदेश में कोई प्रक्रियात्मक अवैधता या अनियमितता नहीं है।

रनौत ने अपने वकील रिजवान सिद्दिकी के मार्फत मानहानि की कार्यवाही को चुनौती दी थी। याचिका में कहा गया था कि उपनगर अंधेरी की मजिस्ट्रेट अदालत ने इस मामले में स्वतंत्र रूप से शिकायतकर्ता (अख्तर) या गवाहों की जांच नहीं की तथा पूरी तरह जुहू पुलिस द्वारा दायर रिपोर्ट पर निर्भर रही।

वकील सिद्दिकी ने तर्क दिया कि अख्तर की शिकायत पर पुलिस की जांच "एकतरफा" थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने अवैध रूप से गवाहों से हस्ताक्षरित बयान लिए।

अख्तर के वकील जय भारद्वाज ने हालांकि पीठ से कहा था कि मजिस्ट्रेट ने अख्तर की शिकायत और साक्षात्कार के अंश पर गौर करने के बाद पुलिस जांच का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि उस साक्षात्कार के दौरान रनौत ने कथित मानहानिकारक टिप्पणियां की थीं।

उच्च न्यायालय ने अपने आदेश में कहा कि अंधेरी अदालत ने दंड प्रक्रिया संहिता के तहत निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया था और मजिस्ट्रेट ने व्यक्तिगत रूप से अख्तर की जांच की और विस्तृत शिकायत पर गौर किया।

उच्च न्यायालय ने कहा कि जहां तक आदेश जारी करने की प्रक्रिया का संबंध है, यह सिर्फ पुलिस रिपोर्ट पर आधारित नहीं है, बल्कि शिकायतकर्ता के बयान, सीडी व पेन-ड्राइव, पुलिस रिपोर्ट तथा रिकॉर्ड के अन्य दस्तावेजों का संयुक्त विश्लेषण है।

अदालत ने कहा कि पुलिस द्वारा गवाहों से लिए गए हस्ताक्षरित बयान अवैध नहीं थे और उनकी विश्वसनीयता की बाद में मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा जांच की जा सकती है।

अख्तर ने रनौत के खिलाफ एक टीवी साक्षात्कार में कथित रूप से मानहानिकारक टिप्पणी करने एवं बेबुनियाद आरोप लगाने को लेकर पिछले साल नवंबर में अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष शिकायत दर्ज करायी थी।

मजिस्ट्रेट अदालत ने दिसंबर 2020 में, जुहू पुलिस को रनौत के खिलाफ अख्तर की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया था और फिर उनके खिलाफ आपराधिक कार्यवाही शुरू की। इस साल फरवरी में अभिनेत्री के खिलाफ समन जारी किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं