लाइव न्यूज़ :

अदालत ने भाजपा की केएमसी चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज की

By भाषा | Updated: December 15, 2021 13:43 IST

Open in App

कोलकाता, 15 दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के चुनाव पर रोक लगाने से बुधवार को इनकार कर दिया और राज्य चुनाव आयोग तथा पश्चिम बंगाल सरकार को कम से कम चरणों में और जल्द से जल्द अन्य नगर निकाय के चुनाव कराने के लिए कदम उठाने का निर्देश दिया। केएमसी के चुनाव 19 दिसंबर को होने हैं।

राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) और राज्य सरकार ने पूर्व में अदालत से कहा था कि मई 2022 तक 111 नगर निकायों के लिए छह से आठ चरणों चुनाव आयोजित किए जाएंगे, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के फैलने और राज्य बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर इनकी तारीख बाद में तय की जाएगी।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर भारद्वाज की खंडपीठ ने अपने आदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केएमसी चुनाव पर रोक लगाने के लिए याचिका खारिज कर दी ।

भाजपा ने दावा किया था कि एसईसी और राज्य सरकार ने पार्टी की याचिका पर सुनवाई लंबित होने के बीच चुनाव तारीख की घोषणा की है, इसलिए 19 दिसंबर को होने वाले नगर निगम चुनाव पर रोक लगाई जाए।

पीठ ने एसअईसी और राज्य सरकार को कम से कम चरणों में और जल्द से जल्द अन्य 111 नगर निकाय के चुनाव कराने के लिए कदम उठाने का निर्देश भी दिया। उसने कहा कि 23 दिसंबर को मामले पर आगे की सुनवाई के दौरान वे अदालत को ये चुनाव कराने की संभावित योजना की जानकारी दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए