लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सिरसा न्याय से न भागे

By भाषा | Updated: July 10, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई यहां की एक अदालत ने दिल्ली पुलिस को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि शिरोमणि अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा न्याय से भागे नहीं क्योंकि वह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डीएसजीएमसी) के महासचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान धन की कथित हेराफेरी के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट पंकज शर्मा ने शुक्रवार को भूपिंदर सिंह नाम के उस व्यक्ति की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया, जिन्होंने भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी।

याचिकाकर्ता ने अदालत को सूचित किया कि सिरसा के देश से भागने की आशंका है। अदालत ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता की ओर से व्यक्त की गई आशंका और समुचित जांच के लिए, जांच अधिकारी को यह सुनिश्चित करना होगा कि आरोपी व्यक्ति न्याय से भागे नहीं।’’

अदालत ने दिल्ली पुलिस से 26 जुलाई तक मामले की प्रगति रिपोर्ट भी मांगी है, जब वह मामले की अगली सुनवाई करेगी।

वीडियो कांफ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के वकील संजय एबट्ट ने अदालत को बताया कि सिरसा पहले ही अपनी संपत्तियां बेच चुके है और उड़ानों के बहाल होते ही वह भागने की प्रक्रिया में हैं। वकील ने कहा कि जांच एजेंसी ने उन्हें भागने से रोकने के लिए उचित कदम नहीं उठाए हैं।

इस बीच, अदालत ने दिल्ली पुलिस की इस दलील पर भी गौर किया कि आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (एलओसी) जारी नहीं किये गए हैं क्योंकि वे पूछताछ में शामिल हो रहे हैं।

सिंह ने आरोप लगाया था कि सिरसा, जो 2013 में घटना के समय डीएसजीएमसी के महासचिव थे, ने सार्वजनिक धन का गलत ढंग से नुकसान किया।

दिल्ली की एक अदालत ने इससे पहले दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को भूपिंदर सिंह की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। अदालत के निर्देश के बाद दिल्ली पुलिस की ईओडब्ल्यू ने सिरसा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र