लाइव न्यूज़ :

कालाधन मामलाः कोर्ट ने पी. चिदंबरम की पत्नी, बेटे और बहू को 20 अगस्त को पेश होने के दिए निर्देश

By भाषा | Updated: July 30, 2018 20:14 IST

सीएमएम ने उनसे कहा कि वे अगले महीने अदालत में जरूर पेश हों। आयकर विभाग के मुताबिक, कार्ती ने ब्रिटेन के मेट्रो बैंक में अपने खाते और अमेरिका की नैनो होल्डिंग्स में किए गए निवेश का खुलासा नहीं किया था। 

Open in App

चेन्नई, 30 जुलाईः एक स्थानीय अदालत ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय वित्त पी. चिदंबरम के परिवार के सदस्यों को निर्देश दिया कि वे काले धन के एक मामले में 20 अगस्त को अदालत के समक्ष पेश हों। मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) एल. मलारवीजी ने चिदंबरम की पत्नी नलिनी, बेटे कार्ती, उनकी पत्नी श्रीनिधि को 20 अगस्त को व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के निर्देश दिए, क्योंकि वे पहले के निर्देश के मुताबिक आज अदालत में पेश नहीं हुए।

सीएमएम ने उनसे कहा कि वे अगले महीने अदालत में जरूर पेश हों। आयकर विभाग के मुताबिक, कार्ती ने ब्रिटेन के मेट्रो बैंक में अपने खाते और अमेरिका की नैनो होल्डिंग्स में किए गए निवेश का खुलासा नहीं किया था। 

विभाग ने कहा कि कार्ती ने अपने सह-स्वामित्व वाली कंपनी चेस ग्लोबल एडवाइजरी की ओर से किए गए निवेश का भी खुलासा नहीं किया था जो काला धन कानून के तहत अपराध है। 

आयकर विभाग ने यह भी कहा कि तीनों ने ब्रिटेन के कैंब्रिज में अपनी 5.37 करोड़ रुपए की संपत्ति और अमेरिका में 3.28 करोड़ रुपए की संपत्ति भी नहीं घोषित की। विभाग ने काला धन (अघोषित विदेशी आय एवं संपत्तियां) एवं करारोपण कानून की धारा 50 के तहत उनके खिलाफ अभियोजन शुरू किया। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :पी चिदंबरमतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया