लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने अपराध स्थल की रिकॉर्डिंग में इस्तेमाल ऐप की जांच विशेषज्ञों से कराने के निर्देश दिए

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली,21 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने अपराध से जुड़े मामलों की जांच में प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल के मद्देनजर यह निर्देश दिया है कि दिल्ली पुलिस अपराध स्थल का वीडियो बनाने अथवा फोटो खींचने के लिए जिस ऐप का इस्तेमाल करती है, उसकी विशेषज्ञों से जांच कराई जाए।

उच्चतम न्यायालय एक मामले की सुनवाई कर रहा था, जिसमें वह इस जांच के लिए सहमत हुई कि क्या किसी अपराध स्थल की वीडियोग्राफी अनिवार्य रूप से की जानी चाहिए और कैसे यह अदालत में स्वीकार योग्य साक्ष्य बन सकती है।

अदालत ने कहा कि जांच में काम में आने वाले इन सभी प्रौद्योगिक नवोन्मेष को लेकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि फोटो या वीडियो के जरिए अपराध स्थल को रिकॉर्ड करना और उन्हें ऐप के जरिए अपलोड करना पूरी तरह से छेडछाड रहित हो और इसे बीच में कोई और देख नहीं सके।

न्यायमूर्ति यू यू ललित और न्यायमूर्ति एस रवींद्र भट की पीठ ने कहा कि ये मानदंड सुनिश्चित करेंगे कि एकत्रित और अपलोड की गई सामग्री आपराधिक मामले में सबूत के तौर पर भरोसेमंद हो सकती है।

पीठ ने कहा “हालांकि, इससे पहले कि हम किसी भी ठोस निष्कर्ष पर पहुंचे, हम चाहेंगे कि दक्षिण दिल्ली जिले के 15 पुलिस थानों में दिल्ली पुलिस द्वारा लागू किए गए प्रतिमान (प्रोटोटाइप) की विशेषज्ञों द्वारा जांच कराई जाए। अगर विशेषज्ञ इन मोबाइल ऐप को सुरक्षित और भरोसेमंद पाते हैं तो कोई निर्देश पारित करने से पहले उनकी रिपोर्ट अदालत के लिए मददगार साबित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र