लाइव न्यूज़ :

अदालत ने सिजोफ्रेनिया से ग्रस्त होने का दावा कर रहे दिल्ली दंगों के आरोपी को नहीं दी अंतरिम जमानत

By भाषा | Updated: May 14, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई यहां की एक अदालत ने ‘पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया’ से ग्रस्त होने का दावा कर रहे दिल्ली दंगों के एक आरोपी को अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया। अदालत ने कहा कि इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि वह जेल से बाहर आने के लिये दिमागी बीमारी से पीड़ित होने का दावा कर रहा हो।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने आरोपी मोहम्मद सलमान को अंतिरम जमानत देने से इंकार किया। वह मोहम्मद सलमान के आवेदन पर सुनवाई कर रहे थे। सलमान ने इस आधार पर अंतरिम जमानत मांगी थी कि वह ‘पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया’ से पीड़ित है, जिसके लिये काफी देखभाल की जरूरत होती है और उसे आगे के मूल्यांकन के लिये बेहतर चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराए जाने की आवश्यकता है।

न्यायाधीश ने आवेदन खारिज करते हुए कहा, ‘‘इस बात की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता कि आवेदक मानसिक बीमारी से पीड़ित होने का दावा कर जेल से किसी तरह बाहर आने का सोच-समझकर और लगातार प्रयास कर रहा है।’’

अदालत ने कहा कि वह इस तथ्य से मुंह नहीं फेर सकती कि सलमान दंगा सह हत्या के तीन गंभीर मामलों में आरोपी है और आवेदक के खिलाफ आरोप काफी गंभीर हैं।

अदालत ने कहा कि कारा अधीक्षक द्वारा पांच मई को सौंपी गई मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की मानसिक हालत सामान्य सीमा के भीतर और स्थिर है तथा उसे नियमित रूप से इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज (आईएचबीएएस) भेजा जा रहा है।

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘इस बात पर गौर करना प्रासंगिक है कि अगर आवेदक जेल में नहीं होता तो उसपर उतना ध्यान नहीं दिया जाता और इस तरह से उसका उपचार नहीं किया जाता।’’

सुनवाई के दौरान, विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने दलील दी कि कोई आपात स्थिति नहीं है और आवेदक की जेल अधिकारी अच्छी तरह से देखभाल कर रहे हैं।

सत्ताइस वर्षीय सलमान पिछले एक साल से उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान तीन लोगों की हत्या के सिलसिले में मंडोली जेल में बंद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर