लाइव न्यूज़ :

अदालत ने दिल्ली दंगों में आईबी अधिकारी की हत्या के दो आरोपियों को नहीं दी जमानत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई राष्ट्रीय राजधानी के उत्तरी-पूर्वी हिस्से में पिछले साल फरवरी में हुए दंगों में आईबी के एक अधिकारी की हत्या करने के दो आरोपियों को जमानत देने से इंकार करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि वे ‘‘अभियोजन पक्ष के साथ लुका-छुपी खेल रहे हैं।’’

न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि आईबी के एक युवा अधिकारी की मौत से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों के मद्देनजर अदालत दो आरोपियों के प्रति नरम रुख रखने के पक्ष में नहीं है।

अदालत ने कहा कि इस मामले में मुकदमे की सुनवाई चल रही है और आरोपी के पास इस दौरान सही समय पर जमानत के लिए अनुरोध करने का मौका है।

पिछले साल अक्टूबर और इस साल फरवरी में निचली अदालत द्वारा जमानत से इंकार किए जाने के बाद समीर खान और कासिम ने उच्च न्यायालय में अर्जी दी थी, जिसपर पीठ ने यह टिप्पणी की।

अदालत के समक्ष दोनों ने दावा किया कि उन्हें मामले में फंसाया गया है और आईबी अधिकारी की हत्या से उनका संबंध जोड़ने के लिये कोई साक्ष्य रिकॉर्ड में नहीं है।

अभियोजन पक्ष ने दोनों आरोपियों की जमानत का पूरजोर विरोध करते हुए कहा कि वे लोग ना सिर्फ उस भीड़ का हिस्सा थे, जिसने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया बल्कि उस समूह का भी हिस्सा थे जिसने आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या की।

अभियोजन पक्ष ने अदालत को बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, फेंफड़े और मस्तिष्क में चोट के कारण शॉक और हेमरेज से आईबी अधिकारी की मौत हुई है।

अदालत ने यह भी कहा कि पोस्टमॉर्टम से यह भी स्पष्ट है कि शर्मा के शरीर पर 52 चोट थे जो तेजधार हथियार और भारी सामान काटने वाले हथियार के अलावा पिटाई के कारण लगे थे, और वे सभी उनके मरने के ठीक पहले लगे चोट के निशान थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो