लाइव न्यूज़ :

अदालत का पुलिस हिरासत से गैंगस्टर के फरार होने में मदद करने वाले व्यक्ति को जमानत से इनकार

By भाषा | Updated: July 21, 2021 18:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जुलाई दिल्ली की एक अदालत ने पूर्वी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल से एक विचाराधीन गैंगस्टर को भागने में मदद करने के वास्ते पुलिसकर्मियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को जमानत देने से इनकार कर दिया है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रवींद्र बेदी ने मंगलवार को आरोपी आकाश को राहत देने से इनकार कर दिया। आकाश पर आरोप है कि वह इस मामले में मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। न्यायाधीश ने कहा कि उसके द्वारा किया गया अपराध गंभीर है और सह-आरोपी अभी भी फरार हैं।

इस साल 25 मार्च को लगभग 10-12 लोगों ने पुलिस अधिकारियों पर तब हमला किया था जब वे गैंगस्टर कुलदीप को चिकित्सकीय जांच के बाद दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के लॉकअप में ले जा रहे थे।

जांच अधिकारी (आईओ) इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने सुनवाई के दौरान अदालत से कहा कि आकाश कथित अपराध के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है।

जांच अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने गैंगस्टर को अस्पताल लाने वाले सुरक्षाकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया।

इंस्पेक्टर ने कहा कि कथित अपराध में जितेंद्र गोगी गिरोह शामिल था और उसने पहले कुलदीप को पुलिस हिरासत से निकालने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सका था।

आकाश ने अधिवक्ता अरुण कुमार तिवारी के माध्यम से इस आधार पर जमानत मांगी कि उसे जेल में कोविड ​​​​-19 संक्रमण होने का खतरा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित