लाइव न्यूज़ :

अदालत ने नवनीत कालरा की जमानत याचिका पर सुनवाई टाली

By भाषा | Updated: May 25, 2021 13:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई ऑक्सीजन सांद्रकों की कालाबाजारी के मामले में आरोपी कारोबारी नवनीत कालरा की जमानत याचिका पर सुनवाई दिल्ली की अदालत ने मंगलवार को टाल दी। अब इस मामले पर सुनवाई 28 मई को होगी।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों छापेमारी की कार्रवाई में पुलिस ने कालरा के मालिकाना हक वाले खान चाचा रेस्त्रां, टाउन हॉल और नेगे ऐंड जू रेस्त्रां से 524 ऑक्सीजन सांद्रक बरामद किए थे। इस मामले में कालरा तीन जून तक न्यायिक हिरासत में है।

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्वाति शर्मा ने मामले पर सुनवाई की तारीख 28 मई दोपहर बारह बजे तय की है। सुनवाई टालने का अनुरोध आरोपी के वकील विशाल गोहरी ने किया था।

अदालत इससे पहले भी दो बार, 20 मई तथा 22 मई को जमानत याचिका पर सुनवाई टाल चुकी है।

जिला अदालत ने पूछताछ के लिए कालरा को और पांच दिन हिरासत में भेजने के अनुरोध वाली दिल्ली पुलिस की याचिका 22 मई को खारिज कर दी थी।

वहीं, एक अन्य न्यायाधीश ने 20 मई को इसी तरह का एक आवेदन खारिज कर दिया था और कालरा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

इससे पहले, कालरा को गिरफ्तारी के बाद तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। उसे 16 मई को गुड़गांव से गिरफ्तार करने के बाद अगले ही दिन औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया था।

पुलिस का दावा है कि ऑक्सीजन सांद्रक चीन से आयात किए गए थे और उन्हें 16,000 रुपये तथा 22,000 रुपये की बजाय 50,000 रुपये और 70,000 रुपये में बेचा जा रहा था।

कोविड-19 से प्रभावित मरीजों के लिए ऑक्सीजन सांद्रक महत्वपूर्ण उपकरण हैं और महामारी की दूसरी लहर में इन उपकरणों की काफी मांग रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह