लाइव न्यूज़ :

अदालत ने पूर्व सांसद धनंजय सिंह को भगौड़ा घोषित किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:15 IST

Open in App

लखनऊ, छह जुलाई मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर. के. गुप्ता ने बहुचर्चित अजीत सिंह हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्त व पूर्व सांसद धनंजय सिंह के विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही से पहले की नोटिस जारी करते हुए मंगलवार को उन्हें भगौड़ा घोषित कर दिया।

अदालत ने इस मामले के विवेचक व थाना विभुतिखंड के इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह की अर्जी पर यह आदेश दिया। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।

अर्जी में कहा गया था कि अभियुक्त के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था और उस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है। उसकी गिरफ्तारी के लिए कई बार दबिश दी गई लेकिन वह फरार है। लिहाजा उसके खिलाफ कुर्की की कार्यवाही के लिए नोटिस जारी करना नितांत आवश्यक है।

गौरतलब है कि छह जनवरी, 2021 को कठौता चैराहे पर अजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसकी प्राथमिकी मोहर सिंह ने थाना विभुतिखंड में दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों कुंटू सिंह उर्फ ध्रुव, अखंड, संदीप उर्फ बाबा, मुस्तफा उर्फ बंटी, शिवेंद्र सिंह उर्फ अंकुर, बंधन सिंह, प्रिंस व रेहान को गिरफ्तार किया, जो न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं। विवेचना के दौरान ही इस मामले में धनंजय का नाम भी सामने आया। मामले की जांच अभी जारी है।

धनंजय सिंह 2009 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की टिकट पर जौनपुर से सांसद निर्वाचित हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल