लाइव न्यूज़ :

अदालत ने एसआईटी से पूछा- क्या एसआईटी ने चिन्मयानंद के खिलाफ आरोपों की जांच की

By भाषा | Updated: December 5, 2019 05:55 IST

चिन्मयानंद को एसआईटी द्वारा 20 सितंबर, 2019 को गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी ने पीड़िता छात्रा, उसके तीन मित्रों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चिन्मयानंद से कथित तौर पर फिरौती मांगने के लिए मामला दर्ज किया था। 

Open in App
ठळक मुद्दे यौन शोषण का आरोप लगने के करीब एक महीने के बाद चिन्मयानंद को एसआईटी द्वारा 20 सितंबर, 2019 को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने एसआईटी को वह तरीका भी बताने को कहा जिसमें कानून की छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की गई।

 इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) को एक हलफनामा दाखिल कर अदालत को यह अवगत कराने का बुधवार को निर्देश दिया कि क्या उसने विधि की छात्रा द्वारा नई दिल्ली के लोधी रोड पुलिस थाने में स्वामी चिन्मयानंद के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच की है।

न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा और न्यायमूर्ति वीके श्रीवास्तव की पीठ ने एसआईटी को एक सप्ताह के भीतर यह हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 11 दिसंबर तय की। अदालत ने एसआईटी को वह तरीका भी बताने को कहा जिसमें कानून की छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की गई। उल्लेखनीय है कि कानून की छात्रा ने लोधी रोड पुलिस थाने में दिए अपने प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद के मोबाइल फोन में उसका अश्लील वीडियो था जिसका इस्तेमाल वह उसे ब्लैकमेल करने के लिए किया करता था।

चिन्मयानंद मामले की जांच कर रही एसआईटी नियमित आधार पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय में जांच की प्रगति रिपोर्ट दाखिल कर रही है। यौन शोषण का आरोप लगने के करीब एक महीने के बाद चिन्मयानंद को एसआईटी द्वारा 20 सितंबर, 2019 को गिरफ्तार किया गया था। एसआईटी ने पीड़िता छात्रा, उसके तीन मित्रों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चिन्मयानंद से कथित तौर पर फिरौती मांगने के लिए मामला दर्ज किया था। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है