लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने रेलवे से पुनर्वास नीति पर विरोधाभासी रुख पर स्पष्टीकरण को कहा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 नवंबर उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को रेल मंत्रालय को निर्देश दिया कि रेलवे के स्वामित्व वाली जमीन पर रहने वाले झुग्गी वासियों के लिए पुनर्वास नीति के संबंध में शीर्ष अदालत समेत विभिन्न मंचों पर उसके ‘विरोधाभासी रुख’ पर स्पष्टीकरण दे।

गुजरात में एक रेल लाइन परियोजना के लिए करीब 5,000 झुग्गियों को गिराने से संबंधित एक याचिका समेत दो अलग-अलग अर्जियों पर सुनवाई कर रही शीर्ष अदालत ने रेल मंत्रालय के सचिव से एक सप्ताह के अंदर हलफनामे में इस बारे में स्पष्टीकरण देने को कहा।

गुजरात के मामले में शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें कहा गया है कि अगर रेलवे की जमीन पर रहने वाले झुग्गी वासियों के रहने के लिए वैकल्पिक बंदोबस्त नहीं किया गया और उनका पुनर्वास नहीं किया गया तो उन्हें ‘अपूरणीय क्षति’ होगी।

याचिकाकर्ता ने कहा था कि गुजरात उच्च न्यायालय ने उसके 23 जुलाई, 2014 के यथास्थिति के अंतरिम आदेश को रद्द कर दिया था और पश्चिमी रेलवे को सूरत-उधना से जलगांव तक तीसरी रेल लाइन परियोजना पर आगे काम करने की अनुमति दी थी।

शीर्ष अदालत ने पहले गुजरात में इन झुग्गियों को गिराने पर यथास्थिति बनाकर रखने का आदेश दिया था।

न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति सी टी रविकुमार की पीठ ने सोमवार को कहा कि उसके संज्ञान में लाया गया है कि पहले दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष अलग सुनवाइयों में रेलवे ने आश्वासन दिया था कि वे दिल्ली सरकार द्वारा निर्धारित पुनर्वास नीति को अपनाएंगे।

पीठ ने कहा कि रेलवे ने शीर्ष अदालत के समक्ष आश्वासन दिये थे कि पुनर्वास को देखते हुए जरूरी योजनाएं बनाई जाएंगी। पीठ पिछले साल सितंबर में एक अन्य मामले में सुनवाई कर रही थी।

पीठ ने अपने आदेश में कहा, ‘‘हम रेल मंत्रालय के सचिव से रेल मंत्रालय की ओर से उच्चतम न्यायालय समेत विभिन्न मंचों पर रखे गये विरोधाभासी रुख पर स्पष्टीकरण देने को कहते हैं।’’

सुनवाई के दौरान पीठ ने रेलवे का पक्ष रख रहे अतिरिक्त सॉलीसिटर जनरल (एएसजे) के एम नटराज से पूछा कि वे विभिन्न अदालतों में इतने अलग रुख क्यों अपना रहे हैं।

न्यायालय ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर हलफनामा दाखिल किया जाएगा। पीठ ने अगली सुनवाई के लिए 29 नवंबर की तारीख मुकर्रर की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह