लाइव न्यूज़ :

अदालत का ‘खान चाचा’, ‘टाउन हॉल’ के पंजीकरण के निलंबन के खिलाफ याचिका पर पुलिस को निर्देश लेने को कहा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 16:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पुलिस को नवनीत कालरा की उस याचिका पर निर्देश लेने के लिए कहा जिसमें कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन सांद्रक की कथित कालाबाजारी से संबंधित एक मामले में उसके रेस्तरां 'खान चाचा' और 'टाउन हॉल' के पंजीकरण निलंबित करने को चुनौती दी गई है।

दिल्ली पुलिस ने 16 मई को कालरा को गिरफ्तार किया था। कालरा को 29 मई को जमानत मिल गई थी।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने दो रेस्तरां के संबंध में जारी कारण बताओ नोटिस के सिलसिले में अब तक अंतिम आदेश पारित नहीं करने पर अधिकारियों से सवाल किया। न्यायमूर्ति पल्ली ने कहा, ‘‘आप, लोगों को यहां (अदालत) आने के लिए मजबूर करते हैं। आपको अब तक एक आदेश पारित कर देना चाहिए था। आखिरकार वह उन्हें चलाना चाहता है। अगर वह कानून में हकदार नहीं है, तो कृपया एक आदेश पारित करें। यह क्या है - आपने बस एक प्राथमिकी दर्ज कर ली और ऐसा लगता है सब कुछ रफा दफा हो गया।’’

उच्च न्यायालय ने दिल्ली पुलिस के वकील को निर्देश लेने के लिए समय दिया और मामले में अगली सुनवाई के लिए 30 जुलाई की तारीख तय की।

अदालत संयुक्त पुलिस आयुक्त (लाइसेंसिंग) की 11 मई के आदेश-सह-कारण बताओ नोटिस को चुनौती देने वाली कालरा की याचिका पर सुनवाई कर रही थी और दिल्ली के खान मार्केट में दो भोजनालयों को चलाने के लिए पंजीकरण प्रमाण पत्र को स्थगित करते हुए, 15 दिनों के भीतर जवाब अवसर देने का अनुरोध किया था।

कालरा की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्होंने नौ जून को जवाब दाखलि किया। हालांकि अधिकारियों से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं होता देख उन्होंने 17 जून को उन्हें फिर से लिखा, लेकिन आज तक उन्होंने न तो निलंबन का आदेश वापस लिया और न ही कारण बताओ नोटिस पर कोई निर्णय लिया। उन्होंने दलील दी कि यह स्थगन दिल्ली ईटिंग हाउस पंजीकरण विनियमों के प्रावधानों के विपरीत था क्योंकि यह कारण बताओ नोटिस जारी करने के स्तर पर निलंबित करने अधिकार नहीं देता है।

उन्होंने कहा, ‘‘केवल प्राथमिकी दर्ज करने के आधार पर पंजीकरण प्रमाणपत्र को निलंबित करने का कोई प्रावधान नहीं है।’’ दिल्ली सरकार के स्थायी वकील संतोष त्रिपाठी ने मामले में निर्देश लेने के लिए अदालत से समय देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन