लाइव न्यूज़ :

अदालत ने अवैध प्रवासियों की नागरिकता के सत्यापन के लिए पुलिस, एफआरआरओ से समन्वय स्थापित करने को कहा

By भाषा | Updated: August 2, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को एफआरआरओ और दिल्ली पुलिस को समन्वय स्थापित कर बांग्लादेशी नागरिक होने का दावा करने वाले तीन अवैध प्रवासियों की राष्ट्रीयता का सत्यापन करने के लिए कहा, जिन्होंने अपने देश वापस भेजे जाने का अनुरोध किया है।

उच्च न्यायालय ने कहा कि इस मुद्दे पर संयुक्त प्रयास की आवश्यकता है और दोनों विभागों को बांग्लादेश उच्चायोग से इनकी नागरिकता का सत्यापन करना चाहिए। अदालत ने पाया कि दिल्ली पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ)इस मामले को एक-दूसरे के पाले में डाल रहे थे।

न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने कहा कि सत्यापन की प्रक्रिया दो सप्ताह में पूरी हो और मामले की अगली सुनवाई नौ सितंबर के लिए सूचीबद्ध की।

अदालत उन तीन लोगों की याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिन्होंने खुद को बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए वतन वापसी का अनुरोध किया था। नाबालिग सहित तीन याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वे यहां कैसे पहुंचे और वर्तमान में वे एक रैन बसेरे में रह रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां