लाइव न्यूज़ :

अदालत ने महाराष्ट्र सरकार को मुंबई-नासिक राजमार्ग पर गड्ढों की समस्या को लेकर गंभीर होने को कहा

By भाषा | Updated: September 24, 2021 15:22 IST

Open in App

मुंबई, 24 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार को गड्ढों से भरे हुए मुंबई-नासिक राजमार्ग के बारे में और अधिक गंभीर होना चाहिए क्योंकि इस वजह से लोगों की जान जा रही है।

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की खंडपीठ ने राजमार्ग की खराब स्थिति और हाल ही में हुई दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की जिनमें गड्ढों और खराब सड़कों के कारण लोगों की मौत हो गयी थी।

मुख्य न्यायाधीश दत्ता ने राज्य के महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोणि से कहा, ‘‘कृपया राज्य सरकार से इस बारे में थोड़ा और गंभीर होने को कहें। कीमती जानें जा रही हैं।’’

पीठ ने कुंभकोणि से यह भी कहा कि पिछले हफ्ते ही उसने मुंबई-गोवा राजमार्ग की खराब स्थिति को लेकर इसी तरह के एक मामले की सुनवाई की थी।

न्यायमूर्ति कुलकर्णी ने अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सिंह से कहा कि मुंबई-नासिक राजमार्ग मुंबई-आगरा राजमार्ग का एक हिस्सा है और इसलिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को भी इस समस्या पर गौर करना चाहिए।

पीठ ने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियों (राज्य और एनएचएआई) को मिलकर इस मुद्दे का हल करना चाहिए। मामले में आगे की सुनवाई चार अक्टूबर को सूचीबद्ध करते हुए पीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह अगली तारीख पर अदालत को इस मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी दे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू