लाइव न्यूज़ :

अदालत ने भाजपा से चरणों में स्थानीय निकाय चुनाव कराने पर हलफनामा दायर करने को कहा

By भाषा | Updated: December 7, 2021 21:47 IST

Open in App

कोलकाता, सात दिसंबर कलकत्ता उच्च न्यायालय ने स्थानीय निकाय चुनाव कई चरणों में कराने के पश्चिम बंगाल राज्य निर्वाचन आयोग की योजना पर प्रदेश भाजपा और एक अन्य आवेदक से हलफनामा दायर कर बुधवार तक अपने विचार रखने को कहा।

मुख्य न्यायाधीश प्रकाश श्रीवास्तव और न्यायमूर्ति आर. भारद्वाज की खंडपीठ ने सोमवार को निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार से कहा कि वे याचिकाकर्ताओं के हलफनामे के जवाब में शुक्रवार तक हलफनामा दायर करें। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होनी है।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि ईवीएम की कमी के कारण सभी नगर पालिकाओं का चुनाव पूरा होने के बाद वोटों की गिनती नहीं हो सकती है और प्रत्येक चरण का मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना आवश्यक होगा।

भाजपा के वकील ने मंगलवार को कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग एक दिन में स्थानीय निकाय चुनाव कराने या सबकी मतगणना एक ही दिन में कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से ईवीएम उधार ले सकता है।

कोलकाता नगर निगम का चुनाव 19 नवंबर को होना है जबकि राज्य के 111 स्थानीय निकायों में चुनाव होने हैं, जिन्हें निर्वाचन आयोग मई, 2022 तक छह से आठ चरणों में कराने को कह रहा है।

भाजपा ने अपनी अर्जी में अनुरोध किया है कि राज्य के सभी स्थानीय निकायों के चुनाव एक ही दिन कराए जाएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों