लाइव न्यूज़ :

अदालत ने गैर सरकारी डॉक्टरों को राकेश वधावन की जांच करने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 18:51 IST

Open in App

मुंबई, 17 सितंबर बंबई उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम को एचडीआईएल के प्रवर्तक राकेश वधावन की एक सरकारी अस्पताल में जांच करने की अनुमति दी। वधावन पंजाब एवं महाराष्ट्र सहकारी (पीएमसी) बैंक घोटाले में एक आरोपी हैं।

न्यायमूर्ति भारती डांग्रे की एकल पीठ ने यह अनुमति दी। इससे पहले वधावन के वकील ने कहा कि वधावन कई बीमारियों से पीड़ित हैं और दो बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।

वधावन की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा ने कहा कि उनके इलाज के लिए कुछ प्रक्रियाओं की आवश्यकता है जो केईएम अस्पताल में उपलब्ध नहीं थे जहां उनका इलाज हो रहा है। उन्होंने एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों को वधावन को देखने की अनुमति का अनुरोध किया।

उच्च न्यायालय ने उनके इस अनुरोध को स्वीकार कर लिया और राज्य के जेल अधिकारियों को 24 सितंबर को एक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया।

प्रवर्तन निदेशालय ने वधावन को 2019 में कथित पीएमसी बैंक घोटाले के सिलसिले में धनशोधन के आरोप में गिरफ्तार किया था। वधावन उसके बाद से ही न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?