लाइव न्यूज़ :

अदालत ने तेजपाल को बरी किये जाने के खिलाफ अपील पर सुनवायी स्थगित की

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:25 IST

Open in App

पणजी, 29 जुलाई बम्बई उच्च न्यायालय की गोवा पीठ ने पत्रकार तरुण तेजपाल को बलात्कार के एक मामले में बरी किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार की अपील पर सुनवायी बृहस्पतिवार को 10 अगस्त के लिए स्थगित कर दी।

न्यायमूर्ति एम एस सोनक और न्यायमूर्ति एम एस जावलकर की खंडपीठ ने सुनवायी तब टाल दी जब तेजपाल के वकील अमित देसाई ने अदालत को बताया कि उनको निर्देश देने वाले वकील अंकुर चावला को 'शोक' हुआ है और कुछ दस्तावेज अभी तैयार किये जाने बाकी हैं।

राज्य की ओर से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और राज्य के महाधिवक्ता देवीदास पंगम पेश हुए।

पंगम ने अनुरोध किया कि सुनवाई 17 अगस्त से पहले निर्धारित की जाए क्योंकि अदालत 15 अगस्त के बाद भौतिक मौजूदगी में सुनवाई फिर से शुरू कर सकती है और मेहता तब सहायता करने में सक्षम नहीं हो सकेंगे।

पीठ ने यह स्पष्ट करते हुए कि भौतिक मौजूदगी में सुनवायी के बारे में अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है, मामले को 10 अगस्त के लिए स्थगित कर दिया।

21 मई, 2021 को गोवा की एक सत्र अदालत ने तेजपाल को 2013 में राज्य में एक लक्जरी होटल की लिफ्ट के अंदर एक पूर्व महिला सहयोगी के यौन उत्पीड़न के आरोप से बरी कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह