लाइव न्यूज़ :

बवाना अग्निकांड मामले के आरोपी और पटाखा फैक्टरी के मालिक को कोर्ट ने दी मिली

By भाषा | Updated: May 31, 2018 22:23 IST

20 जनवरी को बवाना में दो मंजिला इमारत के भूतल में बने भंडारगृह में अग लग गई थी और देखते ही देखते इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में 17 लोग मारे गए थे।

Open in App

नई दिल्ली, 31 मई: दिल्ली की एक अदालत ने उत्तर पश्चिम दिल्ली में एक पटाखा फैक्टरी के मालिक की जमानत बुधवार को मंजूर कर ली। इस वर्ष की शुरूआत में यहां लगी आग में 17 लोगों की जान चली गई थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रमेश कुमार ने आरोपी मनोज जैन को 50 हजार रूपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत राशि पर उसे राहत दी। उसे 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

पीड़ितों की ओर से पेश वकील रिशिपाल सिंह ने कहा कि वह जमानत प्रदान करने के विरोध में उच्च न्यायालय जाएंगे। न्यायाधीश ने कहा, 'मैंने दोनों पक्षों की दलीलों को सुना है साथ ही रिकॉर्ड में दर्ज तथ्यों को देखा है। आरोपी ललित गोयल को छोड़ कर अन्य सह आरोपी जमानत पर हैं।इसलिए इस वक्त समानता के आधार पर आरोपी मनोज जैन की जमानत मंजूर की जाती है।

हालांकि अदालत ने आरोपी को अपना पासपोर्ट जमा कराने और अदालत की इजाजत के बगैर देश नहीं छोड़ने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि 20 जनवरी को बवाना में दो मंजिला इमारत के भूतल में बने भंडारगृह में अग लग गई थी और देखते ही देखते इसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। इस हादसे में 17 लोग मारे गए थे।

टॅग्स :भीषण आग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टहरदोई रोडवेज बस स्टैंडः तेज रफ्तार कार ने पीछे से खड़ी बस में मारी टक्कर, ब्लास्ट, देखिए वीडियो

विश्वदक्षिण कोरिया ऑटो पार्ट्स फैक्ट्री में आग, जिंदा जले 10, 59 घायल और 25 की हालत गंभीर, कारखाने में मौजूद थे कुल 170 कर्मचारी

कारोबारमीना अल-अहमदी रिफाइनरी के बाद 'मीना अब्दुल्ला' को बनाया निशाना, ड्रोन हमले के बाद कुवैत में दो तेल रिफाइनरी में लगी आग?

क्राइम अलर्टदिल्ली-इंदौर में बड़़ा हादसाः जिंदा जले 17 लोग?, मृतक परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, पीएम मोदी ने जताया शोक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं