लाइव न्यूज़ :

अदालत ने हत्या मामले में दो लोगों को किया बरी, पुलिस के खिलाफ जांच का आदेश

By भाषा | Updated: November 10, 2021 18:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने हत्या और यौन शोषण के एक मामले में दो लोगों को बरी कर दिया और दोषी पुलिसकर्मियों, मृतक की मां, दोस्त और एक वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नवजीत बुद्धिराज ने दोनों व्यक्तियों को बरी करते हुए कहा कि जांच एजेंसी ने ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ रूप से आत्महत्या के एक मामले को गैर इरादतन हत्या में बदल दिया।

पुलिस के अनुसार, 17 वर्षीय लड़की की दिसंबर 2016 में दो लोगों ने कार में गोली मारकर हत्या कर दी और उसका यौन शोषण किया। अभियोजन ने मामले में 41 गवाहों के बयान दर्ज किए।

इस मामले में 29 अक्टूबर को आए फैसले में कहा गया है, ‘‘यदि में जांच एजेंसी की ओर से किए गए घोर कदाचार के संबंध में अपनी आंखें मूंद लेता हूं तो मैं अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में नाकाम हो जाऊंगा। जांच एजेंसी ने आत्महत्या के मामले को गैर इरादतन हत्या के मामले में बदलने के लिए दुर्भावनापूर्ण तरीके से काम किया और आरोपियों को गलत तरीके से फंसाया।’’

न्यायाधीश ने दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि मामले के पूर्व प्रभारी ने मृतक के परिवार के सदस्यों की मिलीभगत से मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं दुर्भावनापूर्ण मुकदमे और मामले में झूठी गवाही देने के लिए मृतका की मां, उसके दोस्त और एफएसएल रोहिणी में वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (जीव विज्ञान) डॉ. सरबजीत सिंह के खिलाफ सीआरपीसी की धारा 340 के तहत जांच शुरू करने का आदेश देता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांधकर लाठियों से पीटा, गालियां दी और सरेआम किया अपमानिन, स्थानीय वार्ड सदस्य की भूमिका अहम?

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे