लाइव न्यूज़ :

अदालत ने जुआघर चलाने के दो आरोपियों को सुबूतों के अभाव में आरोप मुक्त किया

By भाषा | Updated: November 10, 2021 14:59 IST

Open in App

मुंबई,10नवंबर मुंबई में मजिस्ट्रेट की एक अदालत ने ऑनलाइन कंपनी के दो निदेशकों को सुबूतों के अभाव में आरोप मुक्त कर दिया है। इनके खिलाफ सट्टेबाजी और जुआघर चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

मेट्रोपॉलिटन अदालत ने ‘गेम किंग इंडिया प्राइवेट’ के दोनों निदेशकों रमेश चौरसिया (56) और उनके बेटे अचल चौरसिया (30) को 2019 में आरोप मुक्त किया था।

अभियोजन पक्ष ने आरोप लगाया था कि अक्टूबर 2018 में शहर पुलिस की अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि उपनगरीय मुंबई की एक दुकान में ऑनलाइन लॉटरी और जुआ रैकेट चलाया जा रहा है।

इस पर वहां छापा मारा गया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया,साथ ही कम्प्यूटर, नकदी और मोबाइल बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए एक आरोपी ने दुकान मालिक का नाम चौरसिया बताया था। जांच में पता चला कि चौरसिया उस कंपनी के निदेशक हैं,जिनके सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल खेल में किया जा रहा है। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया।

रमेश और अचल चौरिया ने निचली अदालत में याचिका दाखिल करके उन्हें आरोपमुक्त करने का अनुरोध किया था।

अदालत ने जून 2019 में अपने आदेश में कहा कि अभियोजन प्रथम दृष्टया अपराध की मंशा को साबित करने में विफल रहा है।

आदेश में कहा गया,‘‘आरोप पत्र में ऐसी कोई सामग्री नहीं मिली है जिससे यह पता चलता हो कि दोनों आरोपी (रमेश और अचल चौरसिया) मालिक हैं या उस दुकान को चला रहे थे जहां छापा मारा गया।’’

अदालत ने कहा कि दस्तावेजों से पता चलता है कि जब मामला दर्ज हुआ उससे पहले ही दोनों ने कंपनी के निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया था।

अदालत ने यह कहा कि कंपनी मनोरंजन वाली वीडियो खेल की मशीनें और उनके साफ्टवेयर खुले बाजार में बेचती थी। अदालत ने यह कहा कि एक सामान्य बुद्धि का सवाल है कि अगर कोई व्यक्ति ताश का जुआ खेलते पकड़ा जाता है तो ताश बनाने वाली कंपनी पर इसके लिए मुकदमा नहीं चलाया जा सकता। इसी तरह साफ्टवेयर और मनोरंजन वाले वीडियो तैयार करने वालों पर भी मुकदमा नहीं चलाया जा सकता।

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश पुलिस ने भी दोनों को ऐसे ही एक मामले में गिरफ्तार किया था और बाद में इंदौर की एक अदालत ने उन्हें आरोप मुक्त कर दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह