लाइव न्यूज़ :

अदालत ने लूटपाट के मामले में दो आरोपितयों को बरी किया, पुलिस की खिंचाई की

By भाषा | Updated: August 12, 2021 19:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अगस्त लूटपाट के एक मामले में बृहस्पतिवार को यहां की एक अदालत ने दो आरोपियों को बरी कर दिया और कहा कि उन्हें फंसाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसने पुलिस आयुक्त से कहा कि वह जांच के तरीके पर गौर करें।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश विनोद यादव ने प्राथमिकी दर्ज करने में विलंब, अनुचित जांच और फंसाने का जिक्र किया तथा संदेह का लाभ देते हुए ईश्वर तथा नोनू को बरी कर दिया।

न्यायाधीश ने 18 पन्नों के फैसले में कहा, ‘‘मामले में आरोपी लोगों को फंसाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। अभियोजन की कहानी संदेह और विरोधाभास से भरी दिखाई देती है।’’

अभियोजन के अनुसार दोनों ने दिल्ली के यमुना विहार इलाके में 30 अप्रैल 2016 को हथियार के दम पर रामप्रकाश नामक व्यक्ति को लूटा था। उन्हें लूटपाट और जबरन वसूली के आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।

न्यायाधीश ने फैसले की एक प्रति दिल्ली के पुलिस आयुक्त को भी भेजने का निर्देश दिया जिनसे प्राथमिकी और जांच के तरीके को देखने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि यह मामला स्पष्ट तौर पर दिखाता है कि किसी व्यक्ति को झूठे मामले में कैसे फंसाया जाता है और किस तरह महराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत मामला दर्ज कर वर्षों तक सलाखों के पीछे रखा जाता है।

न्यायाधीश ने कहा कि उपमंडल के सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त के खिलाफ स्पष्ट आरोप थे जिनकी कभी जांच नहीं की गई।

आरोपियों ने अदालत से कहा था कि उन्हें शिकायतकर्ता ने सहायक पुलिस आयुक्त और संबंधित रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त की मिलीभगत से फंसाया है।

यह भी उल्लेख किया गया कि मकोका के तहत मामले में आरोपी व्यक्तियों को फंसाने के लिए बहुत ही कम अंतराल में उनके खिलाफ चार प्राथमिकियां दर्ज की गईं।

फैसले की प्रति में उल्लेख किया गया कि आरोपी लोगों की संबंधित मामलों में गिरफ्तारी के बाद, उनके खिलाफ मकोका के मामले में उपमंडल के सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी, थाना भजनपुरा की मिलीभगत से प्राथमिकी 406/2016 दर्ज की गई।

न्यायाधीश ने कहा कि उन्हें पूरी तरह लगता है कि जांच एजेंसी ने मकोका के मामले में फंसाने का आधार तैयार करने के लिए किसी न किसी साजिश के तहत आरोपियों को मामले में फंसाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे