लाइव न्यूज़ :

न्यायालय ने 40 साल पुराने मिलावटी दूध बेचने के मामले में दूधिया को बरी किया

By भाषा | Updated: August 1, 2019 04:18 IST

उच्चतम न्यायालय ने कहा कि जब आरोपी को दंडात्मक परिणामों का सामना करना होता है तो कानूनी प्रावधानों की कड़ाई से व्याख्या की जाती है।

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को एक दूधिया को 40 साल पुराने एक मामले में बरी कर दिया। साल 1979 के दूध में मिलावट के मामले में दूधिया को छह महीने की जेल तथा एक हजार रुपये जुर्माने की सजा दी गई थी लेकिन उसे बुधवार को शीर्ष अदालत से राहत मिल गई। न्यायालय ने कहा कि जब आरोपी को दंडात्मक परिणामों का सामना करना होता है तो कानूनी प्रावधानों की कड़ाई से व्याख्या की जाती है।

न्यायमूर्ति आर भानुमति और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने कहा कि दूधिये पर लोक विश्लेषक की रिपोर्ट समय पर देने पर विवाद है जिससे उसे कलकत्ता की केन्द्रीय खाद्य प्रयोगशाला के पास जाने का मौका मिलता। पीठ ने कहा कि इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों में, विश्लेषक की रिपोर्ट अपीलकर्ता को नहीं दी गई और इसे केवल अभियोजन गवाह के बयान के तौर पर भेजना पर्याप्त नहीं है।

शीर्ष अदालत ने मजिस्ट्रेट अदालत के दो जून 1987 के फैसले को निरस्त कर दिया। इस फैसले में गाजियाबाद के निवासी विजेंद्र को संबंधित कानून के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराते हुए छह महीने की जेल की सजा सुनाई गई थी और एक हजार रुपये का जुर्माना हुआ था। विजेंद्र इस दौरान जमानत पर जेल से बाहर था। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं