लाइव न्यूज़ :

अदालत ने दिल्ली के पूर्व मंत्री के पौत्र को जबरन वसूली के मामले में बरी किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 16:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर दिल्ली की एक अदालत ने दिल्ली सरकार में एक पूर्व उद्योग मंत्री के पौत्र को 15 साल पहले कथित तौर पर खुद को मंत्रालय का कर्मचारी बताकर जबरन वसूली करने के प्रयास के आरोप से बरी कर दिया है।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ऋषभ कपूर ने कहा कि अभियोजन पक्ष सभी उचित संदेहों से परे यह साबित करने में विफल रहा कि अमरपाल ने खुद को एक मंत्रालय का कर्मचारी बताया था और इस बहाने दो लोगों से पैसे वसूलने का प्रयास किया कि उनकी दुकान अनधिकृत हैं और उन्हें तोड़ा जा सकता है।

अदालत ने कहा कि वे दो व्यक्ति, जो शिकायतकर्ता भी थे, मामले में सबसे महत्वपूर्ण गवाह थे, लेकिन वे आरोपी की पहचान करने में विफल रहे।

एक अन्य गवाह, जिसने तत्कालीन मुख्यमंत्री के निजी सहायक (पीए) होने का दावा किया था, की गवाही को ‘‘अविश्वसनीय’’ बताते हुए, न्यायाधीश ने कहा कि यह बचाव पक्ष की इस दलील को संभावित बनाता है कि आरोपी को राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण मामले में फंसाया जा सकता है।

अदालत ने एक नवंबर के अपने आदेश में कहा, ‘‘आरोपी को धारा 385 (जबरन वसूली)/419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी) के तहत अपराधों के लिए बरी किया जाता है।’’

अभियोजन पक्ष ने इस मामले में 16 गवाहों से जिरह की थी।

सुनवाई के दौरान, अमरपाल का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ताओं ने अदालत को बताया था कि उनके मुवक्किल को ‘‘झूठा फंसाया गया था क्योंकि वह पूर्व उद्योग मंत्री दीप चंद बंधु के पौत्र हैं, और सत्तारूढ़ दल के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण मामले में फंसाया गया था।

दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ अगस्त 2006 में मामला दर्ज किया था। मामले में फैसला आठ अक्टूबर 2021 को सुरक्षित रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी