लाइव न्यूज़ :

अदालत ने कुरान बेअदबी मामले में आप विधायक को बरी किया

By भाषा | Updated: March 16, 2021 22:04 IST

Open in App

चंडीगढ़, 16 मार्च पंजाब में संगरूर की एक अदालत ने मंगलवार को दिल्ली के आप विधायक नरेश यादव को कुरान बेअदबी मामले में बरी कर दिया।

संगरूर के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रशांत वर्मा ने हालांकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व ‘‘प्रचारक’’ विजय कुमार और अन्य आरोपी गौरव कुमार को दोषी ठहराया और उन्हें दो साल की कैद की सजा सुनायी।

आप विधायक के वकील नरपाल सिंह धालीवाल ने बताया कि इस मामले में यादव के अलावा नंद किशोर को भी बरी कर दिया गया।

धालीवाल के अनुसार विजय कुमार और गौरव कुमार भादंसं की धाराओं 295 ए (किसी धर्म या धार्मिक मान्यता का अपमान करके किसी वर्ग की धार्मिक भावना आहत करने के इरादे से की गयी दुर्भावनापूर्ण हरकत) 153 ए (धर्म या जाति के आधार पर दो समूहों के बीच वैमनस्य फैलाना) 120 बी (साजिश) के तहत दोषी ठहराये गये । उन पर 11000-11000 रूपये का जुर्माना भी लगाया गया।

सजा एक महीने के लिए निलंबित कर दी गयी है ताकि अभियुक्त ऊपरी अदालत जा सकें।

दिल्ली के महरौली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक यादव ने कहा कि उनकी पार्टी सभी धर्मों और सभी धर्मों के लोगों का भी सम्मान करती है।

पंजाब के मलेरकोटला में 24 जून, 2016 को एक सड़क पर कुराने के फटे पन्ने मिले थे। इससे हिंसा भड़क गयी थी और क्रुद्ध भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी थी। इस मामले में आप विधायक समेत चार व्यक्ति गिरफ्तार किये गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा