लाइव न्यूज़ :

अदालत ने शुभेंदु अधिकारी की जीत के खिलाफ ममता की चुनाव याचिका विचारार्थ स्वीकार की

By भाषा | Updated: July 14, 2021 22:44 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई कलकत्ता उच्च न्यायालय ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी की जीत को चुनौती देने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनाव याचिका सुनवाई के लिए बुधवार को स्वीकार कर ली और इससे जुड़े सभी रिकॉर्ड प्रस्तुत करने का आदेश दिया है।

न्यायमूर्ति शम्पा सरकार ने निर्देश दिया कि बनर्जी की याचिका पर 12 अगस्त को सुनवाई होगी।

पीठ ने इस बीच पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। अदालत ने नंदीग्राम सीट पर हुए चुनाव से जुड़े सभी रिकॉर्ड और उपकरणों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया।

हाई-प्रोफाइल नंदीग्राम सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में अधिकारी ने 1,956 मतों के अंतर से बनर्जी को हराया था।

न्यायमूर्ति सरकार ने निर्देश दिया, ‘‘इस मामले में फैसला होने तक, इस अदालत में जिस चुनाव को चुनौती दी गई है उससे जुड़े सभी दस्तावेजों, चुनावी पत्रों, उपकरणों और वीडियो रेकॉर्डिंग आदि को संबंधित और सक्षम प्राधिकार/अधिकारियों द्वारा सुरक्षित रखा जाए।’’

न्यायमूर्ति सरकार ने कहा कि उच्च न्यायालय प्रशासन द्वारा उनकी पीठ को मिली रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव याचिका जनप्रतिनिधित्व कानून के प्रावधानों के तहत दायर की गई है।

पीठ ने कहा, ‘‘कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव याचिका में जनप्रतिनिधित्व कानून, 1951 के प्रावधान 86(1) के हिसाब से कोई गड़बड़ी नहीं है।’’

अदालत ने रजिस्ट्रार को आदेश दिया है कि वह आदेश की एक प्रति पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भी भेजें।

गौरतलब है कि न्यायमूर्ति कौशिक चंदा ने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी की याचिका पर सुनवाई से खुद को अलग कर लिया था, जिसके बाद कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल ने मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति सरकार की पीठ को सौंपी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग