लाइव न्यूज़ :

लकड़वाला मामले में अदालत ने छोटा राजन के खिलाफ ‘क्लोजर’ रिपोर्ट स्वीकार की

By भाषा | Updated: July 10, 2021 21:22 IST

Open in App

मुंबई, 10 जुलाई मुंबई की एक विशेष अदालत ने 2001 में बिल्डर और फिल्म फाइनेंसर युसूफ लकड़वाला पर गोली चलाने के मामले में जेल में बंद माफिया सरगना छोटा राजन के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर ‘क्लोजर’ रिपोर्ट को शनिवार को स्वीकार कर लिया।

यह रिपोर्ट तब दायर की जाती है जब किसी जांच एजेंसी को लगता है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसके पास पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

विशेष न्यायाधीश ए टी वानखेड़े ने रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया और राजन को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 169 (सबूत की कमी होने पर आरोपी की रिहाई) के तहत 'रिहा' करने का निर्देश दिया। अदालत ने राजन को 50,000 रुपये का निजी मुचलका भरने को कहा। अदालत के इस आदेश के बाद भी राजन जेल से बाहर नहीं निकलेगा क्योंकि वह कई अन्य मामलों में सुनवाई का सामना कर रहा है।

विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने करीब तीन महीने पहले ‘क्लोजर’ रिपोर्ट दाखिल की थी।

राजन के वकील तुषार खंडारे ने कहा कि लकड़वाला पर हमले की घटना उपनगरीय क्षेत्र बांद्रा में 2001 में हुई थी। राजन और कुछ अन्य लोगों को हत्या के कथित प्रयास और महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) के तहत नामजद किया गया था।

राजन अक्टूबर 2015 में इंडोनेशिया से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद है। राजन 2011 में पत्रकार जे डे की हत्या सहित करीब 70 मामलों में आरोपी है। लकड़वाला भी एक धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू